HomeJaunpurJAUNPUR NEWS : डेंगू वायरल मरीजों पर बढ़ा अर्थराइटिस का खतरा: डा....

JAUNPUR NEWS : डेंगू वायरल मरीजों पर बढ़ा अर्थराइटिस का खतरा: डा. अवनीश

JAUNPUR NEWS : डेंगू वायरल मरीजों पर बढ़ा अर्थराइटिस का खतरा: डा. अवनीश

शुभांशू जायसवाल
जौनपुर। वर्तमान समय में डेंगू का खतरा बढ़ता ही जा रहा है। देखा जाए तो बुखार से पीड़ित अस्पतालों में उपचार कराने के लिये गये अधिकांश मरीज जांच के बाद डेंगू पाजीटिव आ रहे हैं। दवाओं का छिडक़ाव न होने से डेंगू वाले मच्छरों की संख्या में दिन दूना रात चौगुना बढ़ोत्तरी हो रही है। हालत बेकाबू होता जा रहा है। प्रत्येक व्यक्ति की बात तो नहीं कर सकते परन्तु जिले के हर गांव-मोहल्ला में कोई न कोई व्यक्ति डेंगू से पीड़ित होना बताया जा रहा है। इनकी भारी-भरकम संख्या किसी भी अस्पतालों में ओपीडी के समय देखी जा सकती है। ऐसे मरीजों को अस्पताल से छुट्टी मिलने में सप्ताहभर से अधिक का समय लग जा रहा है। डेंगू का कहर कब रूकेगा, यह कह पाना मुश्किल हो जा रहा है। इस बीमारी में गौर करने की बात यह है कि डेंगू से पीड़ित मरीज ठीक होने पर अर्थराइटिस के चंगुल में न आये इससे सावधान रहना होगा। नगर के टीडी कालेज रोड स्थित यश हॉस्पिटल के प्रख्यात आर्थो सर्जन डा. अवनीश कुमार सिंह ने बताया कि डेंगू से ठीक होने के बाद जो भी मरीज अस्पताल की ओपीडी में आ रहे हैं वह हड्डियों और जोड़ों में दर्द के साथ सूजन से परेशान हैं।जब जांच करायी जा रही है तो यूरिक ऐसिड बढ़ा हुआ पाया जा रहा है। साथ ही गठिया की शिकायत भी मिल रही है। डेंगू बुखार के बाद मरीज को अधिक सावधानियां बरतने की जरूरत है अन्यथा अर्थराइटिस की चपेट में आ सकते हैं।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

सूर्य प्रकाश सिंह 'मुन्ना' की तरफ से समस्त जनपदवासियों को नवरात्रि, दशहरा, दीपावली की हार्दिक शुभकामनाएं

 

Jaunpur News: Two arrested with banned meat

JAUNPUR NEWS: Hindu Jagran Manch serious about love jihad

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

बीएचयू के छात्र-छात्राओं से पुलिस की नोकझोंक, जानिए क्या है मामला

600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA

Must Read