Jaunpur News : कुल्हाड़ी से ई-रिक्शा चालक की हुई निर्मम हत्या
धर्मापुर, जौनपुर। जफराबाद थाना क्षेत्र के किरतापुर गांव के पास शनिवार को रात साढ़े नौ बजे गांव निवासी 26 वर्षीय युवक गणेश कुमार की कुल्हाड़ी से मारकर हत्या कर दी गई। सूचना पर पहुंची पुलिस घटना स्थल से कुल्हाड़ी बरामद किया। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। जानकारी के अनुसार गणेश जिला मुख्यालय पर किराए पर लेकर ई रिक्शा चलाता है।
शनिवार को सुबह बाइक से जिला मुख्यालय पर गया था। किराए पर रिक्शा लेकर अपनी दिनचर्या को समाप्त कर शाम को रिक्शा मुख्यालय पर खड़ा करके अपने बाइक से घर वापस आ रहा था। घर से लगभग 600 मीटर पहले जौनपुर-केराकत मार्ग पर सड़क किनारे की बाइक खड़ी हुई थी। गणेश जमीन पर खून से लथपथ गिरा हुआ था। कुछ लोगों की नजर पड़ी। घर वालों को सूचना दिया। मौके पर पर पर परिजन पहुंचे। देखा कि पास में ही कुल्हाड़ी गिरी हुई थी। सिर पर कुल्हाड़ी से वार किया गया था। सूचना जफराबाद पुलिस को दी गई। थाना प्रभारी जफराबाद योगेंद्र सिंह मयफोर्स मौके पर पहुंचे। कुल्हाड़ी कब्जे को लेकर जांच पड़ताल में लगे हुए हैं। थाना प्रभारी ने हत्या की पुष्टि की। घटना को अंजाम देने वालों की तलाश पुलिस कर रही है। परिजनों से पूछताछ भी की जा रही है।
आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।