HomeJaunpurJaunpur News: डा. उत्तम गुप्ता के पुत्रों ने उत्तीर्ण की एमबीबीएस की...

Jaunpur News: डा. उत्तम गुप्ता के पुत्रों ने उत्तीर्ण की एमबीबीएस की एफएमजीई परीक्षा

  • डा. उत्तम गुप्ता के पुत्रों ने उत्तीर्ण की एमबीबीएस की एफएमजीई परीक्षा

तेजस टूडे ब्यूरो
शुभांशू जायसवाल
जौनपुर। नगर के वाजिदपुर तिराहा पर स्थित मंगल क्लीनिक न्यूरो-साईकियाट्रिक सेन्टर के संचालक मानसिक एवं न्यूरो रोग विशेषज्ञ डॉ. उत्तम गुप्ता के दोनों बच्चे डॉ. प्रीति गुप्ता और डॉ. विशाल गुप्ता ने एमबीबीएस (MBBS) की एफएमजीई परीक्षा (FMGE) उत्तीर्ण किया। इसके साथ ही दोनों होनहारों ने परिवार सहित पूरे जिले का नाम रोशन कर दिया। इस आशय की जानकारी देते हुये डॉ. उत्तम गुप्ता ने बताया कि यह समाचार हमारे परिवार के लिए बेहद खुशी और गर्व का दिन है। उन्होंने यह भी कहा कि यह सफलता दोनों बच्चों की मेहनत, लगन और हौसले का नतीजा है।

 

 

 

 

Must Read