Thursday, April 16, 2026
HomeJaunpurJaunpur News : डीएम ने परियोजनाओं की समीक्षा बैठक कर दिये आवश्यक...

Jaunpur News : डीएम ने परियोजनाओं की समीक्षा बैठक कर दिये आवश्यक निर्देश

-

Jaunpur News : डीएम ने परियोजनाओं की समीक्षा बैठक कर दिये आवश्यक निर्देश

जौनपुर। जिलाधिकारी रविन्द्र मांदड़ की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में 50 लाख से ऊपर के लागत की परियोजनाओं की समीक्षा बैठक हुई जहां यूपी सिडको द्वारा किये जा रहे कार्यों की समीक्षा करते हुए निर्माणाधीन बस स्टेशन बदलापुर को जुलाई 2024 तक पूर्ण कर लेने के निर्देश जिलाधिकारी द्वारा दिये गये। कस्तूरबा गांधी बालिका छात्रावास निर्माण सम्बन्धी जो कार्य पूर्ण हो गया है, उसे हैण्डओवर करने के निर्देश दिए गये। कार्यदायी संस्था यूपीपीसीएल को जिला शिक्षा और प्रशिक्षण केन्द्र के सुन्दरीकरण और निर्माण कार्य को 30 जून तक पूर्ण करने के निर्देश दिये। राजकीय आईटीआई कालेज शाहगंज का कार्य नवम्बर 2023 तक पूर्ण कराना था लेकिन कार्य पूर्ण नहीं कराया जा सका जिस पर ठेकेदार के ऊपर की गयी कार्यवाही के सम्बन्ध में रिपोर्ट मांगी। उन्होंने सिद्दीकपुर स्टेडियम में निर्माणाधीन स्वीमिंग पुल, सिंथेटिक रैम्प, सिंथेटिक रनिंग ट्रैक का रिवाइज स्टीमेट देने के निर्देश दिये गये। जिलाधिकारी ने सभी कार्यदायी संस्थाओं को निर्देश दिया कि सभी निर्माणाधीन परियोजनाओं की फोटोग्राफ्स सहित पत्रावली तैयार करें। जिलाधिकारी ने सेतु निगम के कार्यों की समीक्षा करते हुए निर्देश दिया कि कुुत्तुपुर और जगदीशपुर के आगे वाली क्रासिंग के ओवर ब्रीज डीपीआर तैयार कर शासन को भेजा जाए। शकरमण्डी से कुत्तुपरु मार्ग को 1 सप्ताह के भीतर ठीक कराने के निर्देश एक्सईएन जलनिगम सचिन सिंह को दिये। जिलाधिकारी द्वारा विभिन्न परियोजनाओं से सम्बन्धित जमीनी विवादों की समीक्षा करते हुए कार्यदायी संस्थाओं के अधिकारियों को निर्देश दिया कि व्यक्तिगत रूचि लेते हुए विवादों को समाप्त कराया जाय। जमीन की अनुपलब्धता के सन्दर्भ में आरईएस, एसईएन जल निगम, जल निगम ग्रामीण, पीडब्ल्यूडी तथा डीपीएम सेतु निगम द्वारा भूमि अधिग्रहण सम्बन्धी समस्या के सर्न्दभ में जिलाधिकारी को अवगत कराया गया जिस पर उन्होंने सम्बन्धित उपजिलाधिकारी से समन्वय करते हुए समस्या के निस्तारण कराने के निर्देश दिये। साथ ही कहा कि जमीन सम्बन्धी विवाद के कारण कार्य में रूकावट न आने पाये। इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी साईं तेजा सीलम, जिला अर्थ एवं संख्या अधिकारी अरुण यादव, जिला सूचना अधिकारी मनोकामना राय सहित कार्यदाई संस्थाओं के प्रतिनिधि उपस्थित रहे।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

Jaunpur News: Two arrested with banned meat

JAUNPUR NEWS: Hindu Jagran Manch serious about love jihad

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

बीएचयू के छात्र-छात्राओं से पुलिस की नोकझोंक, जानिए क्या है मामला

600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA

LATEST POSTS

Jaunpur News; अंजनी श्रीवास्तव बनाये गये कायस्थ पार्टी के राष्ट्रीय सचिव, समर्थकों में छायी खुशी

अंजनी श्रीवास्तव बनाये गये कायस्थ पार्टी के राष्ट्रीय सचिव, समर्थकों में छायी खुशीतेजस टूडे ब्यूरो शुभांशू जायसवाल जौनपुर। नगर के एक कालेज में आयोजित कायस्थ चेतना...

Jaunpur News: दबंगों ने महिला सहित देवरानी को लाठी—डण्डे से पीटा, जानमाल की धमकी

दबंगों ने महिला सहित देवरानी को लाठी—डण्डे से पीटा, जानमाल की धमकी चार के खिलाफ मुकदमा दर्ज करके मामले की जांच में जुटी पुलिसतेजस...

Jaunpur News: ग्रामसभा की जमीन पर अवैध कब्जा

ग्रामसभा की जमीन पर अवैध कब्जा अधिवक्ता पर फर्जी कागजात बनाने एवं ग्रामीणों को धमकाने का आरोपतेजस टूडे सं. बीके सिंह सिरकोनी, जौनपुर। स्थानीय क्षेत्र के...

Jaunpur News: जेसीआई चेतना ने राष्ट्रीय अध्यक्ष की आधिकारिक यात्रा के दौरान किये कई सेवा कार्य

जेसीआई चेतना ने राष्ट्रीय अध्यक्ष की आधिकारिक यात्रा के दौरान किये कई सेवा कार्यतेजस टूडे ब्यूरो शुभांशू जायसवाल जौनपुर। जेसीआई चेतना के तत्वावधान में सरला महेश्वरी...

Follow us

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

Most Popular