Jaunpur News : डीएम व एसपी ने शहर में किया फ्लैग मार्च
जौनपुर। शासन के निर्देशानुसार जिलाधिकारी मनीष कुमार वर्मा, पुलिस अधीक्षक अजय साहनी, नगर मजिस्ट्रेट अनिल अग्निहोत्री ने भारी संख्या में पुलिस फोर्स के साथ शहर में फ्लैग मार्च किया।
जनपदवासियों को जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक ने सुरक्षा का भरोसा दिलाते हुए शांति पूर्ण माहौल में आगामी त्योहारों को मनाने की अपील की। इस दौरान व्यापरियों से वार्ता कर जानकारी ली गयी कि उन्हें किसी प्रकार की समस्या तो नहीं है। आज जनपद के प्रत्येक थाना क्षेत्र में पुलिस एवं प्रशासन के अधिकारियों के साथ पैदल गस्त किया गया। पुलिस अधीक्षक ने बताया कि जनपद में एण्टीरोमियो सक्रिय की गयी है। आज लगभग 250 विद्यालयों में एण्टीरोमियो टीम के द्वारा चेकिंग की गयी और 05 के विरुद्ध एफआईआर दर्ज की गयी है और 88 लोगों को चेतावनी दी गयी है। उन्होंने बताया कि यह प्रक्रिया निरन्तर चलती रहेगी। विद्यालयों में बच्चों को जागरुक करने का कार्य किया जायेगा।
आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।