प्रचार वाहन को उप कृषि निदेशक ने किया रवाना
तेजस टूडे ब्यूरो
अजय पाण्डेय
जौनपुर। उप कृषि निदेशक ने बताया कि प्रमोशन ऑफ एग्रीकल्चर मैकेनाइजेशन फॉर इन-सीटू मैनेजमेण्ट ऑफ क्राप रेज्ड्यू (सी0आर0एम0) योजनान्तर्गत फसल अवशेष (पराली) जलाने से होने वाले दुष्परिणामों से अवगत कराने तथा इसके न जलाने से मृदा स्वास्थ्य में होने वाले लाभों से जनपद के कृषकों को जागरुक करने के उद्देश्य से जनपद के समस्त विकास खण्डों की समस्त न्याय पंचायतों में प्रचार—प्रसार के उद्देश्य से प्रचार वाहन को गुरूवार को उप कृषि निदेशक अश्वनी सिंह द्वारा कृषि भवन प्रांगण से हरी झण्डी दिखाकर रवाना किया गया। इस अवसर पर भूमि संरक्षण अधिकारी-द्वितीय कमलजीत सिंह, उप परियोजना निदेशक ’आत्मा’ रमेश चन्द्र यादव सहित तमाम कृषक आदि उपस्थित रहे।











