• Home
  • Trending
  • Jaunpur
  • Varanasi
  • Advertise
  • Delhi
  • Viral
  • About Us
  • Contact Us
Search
  • Jaunpur
  • Trending
  • Viral

Jaunpur News: सड़क हादसों में 18 से 34 वर्ष के युवाओं की हिस्सेदारी 60 प्रतिशत: सुनील चन्द्र

By
Deepak Jaiswal Contact for Advertisement 7007529997
-
November 19, 2026
12
  • सड़क हादसों में 18 से 34 वर्ष के युवाओं की हिस्सेदारी 60 प्रतिशत: सुनील चन्द्र

  • 25 साल की परवरिश, 25 मिनट की लापरवाही और उजड़ जाता है परिवार

तेजस टूडे सं.
राकेश शर्मा
खेतासराय, जौनपुर। सड़क पर दौड़ते वाहनों के बीच जरा-सी लापरवाही किसी परिवार की खुशियां छीन सकती है। हेलमेट, सीट बेल्ट जैसे सुरक्षा उपाय केवल यातायात नियम नहीं, बल्कि जीवन बचाने का मजबूत कवच हैं। इसी संदेश को जन-जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से गुरुवार को सर्वोदय इंटर कॉलेज खुदौली में यातायात जागरूकता कार्यक्रम किया गया।
जनपद के यातायात विभाग की ओर से आयोजित कार्यक्रम के मुख्य अतिथि यातायात क्षेत्राधिकारी सुनील चंद्र तिवारी रहे। उन्होंने विद्यालय परिसर में मां सरस्वती की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इसके बाद प्रकाश स्तंभ में स्थापित अमर शहीद चंद्रशेखर आजाद और विद्यालय के संस्थापक प्रधानाचार्य स्वर्गीय केशव प्रसाद उपाध्याय की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धासुमन अर्पित किये।
कार्यक्रम में छात्राओं ने कविता, भाषण और गीतों के माध्यम से यातायात नियमों के पालन का संदेश दिया। वहीं रंगोली के जरिए भी सड़क सुरक्षा के प्रति लोगों को जागरूक किया। छात्राओं की प्रस्तुतियों ने सड़क सुरक्षा के प्रति जिम्मेदारी का भाव जगाया।
यातायात निरीक्षक राजेश सिंह ने कहा कि सड़क दुर्घटनाओं के मामले में उत्तर प्रदेश के 20 जिलों में जौनपुर 17वें स्थान पर है। सड़क हादसों में 18 से 34 वर्ष आयु वर्ग के लोगों की हिस्सेदारी लगभग 60 प्रतिशत है। यह आंकड़ा युवाओं को यातायात नियमों के प्रति विशेष रूप से जागरूक करने की जरूरत बताता है।
मुख्य अतिथि सुनील चंद्र तिवारी ने कहा कि दो पहिया वाहन चलाते समय हेलमेट और चार पहिया वाहन चलाते समय सीट बेल्ट का प्रयोग अनिवार्य रूप से करना चाहिए। नशे की हालत में वाहन चलाने और ड्राइविंग के दौरान मोबाइल फोन का इस्तेमाल करने से बचना चाहिए। सड़क पर लगे यातायात संकेतों और नियमों का भी कड़ाई से पालन करना चाहिए। उन्होंने विद्यार्थियों से संवाद करते हुए उनकी शिक्षा और भविष्य की प्रगति पर चर्चा किया। साथ ही उन्हें संस्कारवान बनने और जिम्मेदार नागरिक के रूप में समाज में अपनी भूमिका निभाने के लिए प्रेरित किया।
अन्त में प्रधानाचार्य दिनेश गुप्ता ने मुख्य अतिथि एवं यातायात विभाग की टीम का माल्यार्पण करके स्वागत करते हुये आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम का संचालन अनिल यादव ने किया। इस अवसर पर विद्यालय के समस्त शिक्षक एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

 

 

 

 

  • TAGS
  • Jaunpur News: Young people aged 18 to 34 account for 60 percent of road accidents: Sunil Chandra
Facebook
X
Pinterest
WhatsApp
    Previous articleJaunpur News: प्रचार वाहन को उप कृषि निदेशक ने किया रवाना
    Next articleJaunpur News: पूर्व प्रमुख की भयोहू मरजादी देवी का 102 वर्ष उम्र में हुआ निधन
    Deepak Jaiswal Contact for Advertisement 7007529997

    RELATED ARTICLES

    युवा कल्याण एवं प्रादेशिक विकास दल विभाग- मीरजापुर के विकसित भारत...

    Deepak Jaiswal Contact for Advertisement 7007529997 - November 19, 2026

    सेना के प्रदीप चौधरी एवं नीतू ने जीती 41वीं अखिल भारतीय...

    Deepak Jaiswal Contact for Advertisement 7007529997 - November 19, 2026

    प्रदर्शन : धरने पर गये सलोन ब्लाक के भी रोजगार सेवक,...

    Deepak Jaiswal Contact for Advertisement 7007529997 - November 19, 2026
    ABOUT US
    आप लोगों भरपूर सहयोग और प्यार की वजह से तेजस टूडे डॉट कॉम आज Google News और Dailyhunt जैसे बड़े प्लेटर्फाम पर जगह बना लिया है। आज इसकी पाठक संख्या लगातार बढ़ रही है और इसके लगभग डेढ़ करोड़ विजिटर हो गये है। आपका प्यार ऐसे ही मिलता रहा तो यह पूर्वांचल के साथ साथ भारत में अपना एक अलग पहचान बना लेगा।
    Contact us: [email protected]
    • Home
    • Trending
    • Jaunpur
    • Varanasi
    • Advertise
    • Delhi
    • Viral
    • About Us
    • Contact Us
    © Manage And Developed By Hash Innovision ( 8419065894 ) [email protected]