HomeJaunpurJaunpur News: अवसादग्रस्त वृद्ध ने ट्रेन से कटकर दी जान

Jaunpur News: अवसादग्रस्त वृद्ध ने ट्रेन से कटकर दी जान

  • अवसादग्रस्त वृद्ध ने ट्रेन से कटकर दी जान

तेजस टूडे सं.
विनय शर्मा
डोभी, जौनपुर। चन्दवक थाना क्षेत्र से होकर गुजरने वाली औड़िहार रेल लाइन पर घुटठा अंडरपास के समीप गुरुवार रात अवसादग्रस्त वृद्ध ने ट्रेन से कटकर जान दे दी। सुबह जानकारी होने पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर आवश्यक कार्रवाई पूरी की। मृतक की पहचान मढ़ी झजुआ पार निवासी राजेंद्र राम उर्फ फेरई के रूप में हुई। वह नशे के आदी भी बताए जा रहे हैं।
परिजनों के मुताबिक वह खाना खाकर रात में घर सोए हुए थे। पता नहीं कब वह घुटठा अंडरपास के समीप पहुंचे और ट्रेन की चपेट में आ गये। हादसा किस ट्रेन से हुआ पता नहीं चल पाया। सुबह लोगों ने ट्रैक पर शव पड़ा देखा तो पुलिस को सूचित किया। पुलिस शव को कब्जे में लेकर आवश्यक कार्रवाई पूरी किया।

 

 

 

 

Must Read