HomeJaunpurJAUNPUR NEWS : वाराणसी-अयोध्या के बीच ईएमयू संचालन की उठी मांग

JAUNPUR NEWS : वाराणसी-अयोध्या के बीच ईएमयू संचालन की उठी मांग

JAUNPUR NEWS : वाराणसी-अयोध्या के बीच ईएमयू संचालन की उठी मांग

चंदन अग्रहरि
शाहगंज, जौनपुर। विधायक शाहगंज रमेश सिंह ने बुधवार को दिल्ली में रेलमंत्री अश्विनी वैष्णव से मिलकर क्षेत्र में रेलवे से जुड़ी कई मांगे रखीं। श्री वैष्णव ने विधायक की मांगों पर विचार करने का आश्वासन दिया। विधायक ने वाराणसी तथा अयोध्या के बीच पर्यटन तथा क्षेत्रीय जनता की सुविधाओं को देखते हुए रोजाना एक जोड़ी ईएमयू के संचालन, प्रयागराज व जौनपुर की बीच संचालित होने वाली एजे पैंसेंजर ट्रेन को शाहगंज तक विस्तारित करने तथा वाराणसी-अयोध्या रेलखंड पर स्थित छभवां गांव में अंडरपास का निर्माण कराए जाने की मांग के साथ ही मऊ से वाया शाहगंज, जौनपुर होकर मुंबई तक हाल ही में संचालित साप्ताहिक ट्रेन के लिए आभार पत्र सौंपा। साथ ही उक्त ट्रेन को निकट भविष्य में सप्ताह में कम से कम 3 दिन संचालित किए जाने की भी मांग किया।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

Jaunpur News: Two arrested with banned meat

JAUNPUR NEWS: Hindu Jagran Manch serious about love jihad

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

बीएचयू के छात्र-छात्राओं से पुलिस की नोकझोंक, जानिए क्या है मामला

600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA

Must Read