HomeJaunpurJAUNPUR NEWS : कबड्डी में भरौली व बालीबाल में सबरहद की टीम...

JAUNPUR NEWS : कबड्डी में भरौली व बालीबाल में सबरहद की टीम विजयी

JAUNPUR NEWS : कबड्डी में भरौली व बालीबाल में सबरहद की टीम विजयी

ब्लाक स्तरीय ग्रामीण खेलकूद प्रतियोगिता का हुआ आयोजन
चंदन अग्रहरि
शाहगंज, जौनपुर। युवा कल्याण एवं प्रादेशिक विकास दल विभाग ने स्थानीय विकास खण्ड स्थित भरौली गांव के खेल मैदान में क्षेत्रीय युवा कल्याण अधिकारी विकास वर्मा के संयोजन में ब्लाक स्तरीय ग्रामीण खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित प्रधान एवं एडीओ पंचायत रमेश कुमार ने संयुक्त रूप से खेल प्रतियोगिता का उद्घाटन किया। क्रीडा प्रतियोगिता में विकास खण्ड के कई गांवों के खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया। 200 मीटर दौड़ में सीनियर बालिका वर्ग में आकांक्षा, सपना, रेनू तथा बालक वर्ग के 100 मीटर दौड़ में विशाल यादव, नितेन्द्र कुमार, अबू जान व 800 मीटर दौड़ मो. अजहान, सुदिल और राहुल क्रमशः प्रथम द्वितीय एवं तृतीय स्थान पर रहे। वहीं जूनियर बालक वर्ग के 100 मीटर दौड़ में प्रिन्स, विवेक, अनुराग व 200 मीटर दौड़ में अंशू, मो. तलहा तथा मो. आमिर एवं 400 मीटर दौड़ में सुमित कुमार, प्रिन्स और विपिन कुमार ने क्रमश: प्रथम द्वितीय एवं तृतीय स्थान हासिल किया। कबड्डी में भरौली व बालीबाल में सबरहद की टीम विजयी रही। निर्णायक की भूमिका में शशिकांत रहे। समापन अवसर मुख्य अतिथि ने विजेता खिलाड़ियों को मोमेंटो एवं प्रमाण पत्र देकर पुरस्कृत किया। क्षेत्रीय युवा कल्याण अधिकारी विकास वर्मा ने समस्त आगन्तुक अतिथियों के प्रति आभार प्रकट किया।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

Jaunpur News: Two arrested with banned meat

JAUNPUR NEWS: Hindu Jagran Manch serious about love jihad

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

बीएचयू के छात्र-छात्राओं से पुलिस की नोकझोंक, जानिए क्या है मामला

600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA

Must Read