HomeJaunpurJAUNPUR NEWS : जमुहाई कालेज के पूर्व प्राचार्य का निधन, शिक्षकों में...

JAUNPUR NEWS : जमुहाई कालेज के पूर्व प्राचार्य का निधन, शिक्षकों में छाया शोक

JAUNPUR NEWS : जमुहाई कालेज के पूर्व प्राचार्य का निधन, शिक्षकों में छाया शोक

विरेन्द्र यादव
सरायख्वाजा, जौनपुर। स्थानीय क्षेत्र के जमुहाई के निवासी एवं राष्ट्रीय पीजी कॉलेज जमुहाई के पूर्व प्राचार्य डॉ महेंद्र प्रताप सिंह का शुक्रवार को अचानक तबीयत बिगड़ गई और उपचार के लिए ले जा रहे थे कि निधन हो गया। बता दें कि ग्रामीण क्षेत्र में शिक्षा सेवा के लिए वह कई कदम उठाएं। इन्होंने स्कॉलर डे एकेडमी जमुहाई के ग्रामीण क्षेत्र में सीबीएसई बोर्ड की शिक्षा व्यवस्था उपलब्ध कराई और उसके फाउंडेशन संस्थापक भी रहे।

उनकी मौत की खबर लगते ही शिक्षा जगत में शोक की लहर दौड़ गई। शिक्षकों ने मौके पर पहुंचकर शोक संवेदना जताई। इनके पुत्र डॉ प्रवीण सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय इंजीनियरिंग संस्थान में प्रवक्ता हैं। विश्वविद्यालय के शिक्षक प्रो मानस पांडेय, प्रो बीबी तिवारी, प्रो रजनीश भास्कर, प्रो अमरेंद्र सिंह, डॉ जगदीश सिंह आदि ने पहुंचकर शोक संवेदना व्यक्त किया।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

Jaunpur News: Two arrested with banned meat

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

बीएचयू के छात्र-छात्राओं से पुलिस की नोकझोंक, जानिए क्या है मामला

Must Read