हथकरघा उत्पाद को मिला जीआई टैग का दर्जा
गोविन्द वर्मा
बाराबंकी। जिले के ओडीओपी हथकरघा उत्पाद को जीआई टैग का दर्जा प्रदान कर प्रदेश सरकार द्वारा भारत की बौद्धिक सम्पदा अधिकार में शामिल किया गया है। प्रदेश में अब तक 4 जनपदों के ओ0डी0ओ0पी0 उत्पादों को जी0आई0 टैग का दर्जा प्रदान किया जा चुका है। बाराबंकी के हथकरघा उत्पाद के साथ-साथ बागपत के होम फनिर्शिंग, अमरोहा के ढोलक एवं कालपी के हैण्डमेड पेपर को जी0आई0 टैग का दर्जा प्रदान किया गया है।
पद्मश्री सम्मानित जी0आई0 विशेषज्ञ डा0रजनी कान्त ने बताया कि कोविड के कठिन समय में इन सभी 4 उत्पादों को जी0आई0 पंजीकरण के लिये भेजा गया था। लंबी कानूनी और तकनीकी प्रक्रिया के बाद विगत 14 जून को इन सभी उत्पादों को जी0आई0 टैग का दर्जा प्राप्त हुआ। आत्मनिर्भर भारत में लोकल से ग्लोबल को चरितार्थ करते हुये अब यह उत्पाद पूरी दुनिया में जी0आई0 टैग के साथ जायेगें। इससे पूरे भारत में जनपद के बुनकरों का मान बढ़ेगा।
अब प्रदेश में कुल 52 उत्पाद जी0आई0 टैग में शामिल हो गये हैं। विदित हो कि हैंडीक्राफ्ट के जी0आई0 उत्पादन में उत्तर प्रदेश देश में प्रथम स्थान पर है। हस्तशिल्प और हैंडलूम का सवार्धिक उत्पादन और निर्यात भी यहीं से होता है। उल्लेखनीय है कि प्रदेश के लगभग 50 लाख लोग इन सभी 52 जी0आई0 उत्पादों में लगे हुये हैं जो कि एक रिकार्ड है।
आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।













