JAUNPUR NEWS : भादो छठ मेला में दूसरे दिन खरीदारों की लगी रही भीड़
समाजसेवियों व विद्यालय ने लगाया नि:शुल्क प्याऊ
बिरेन्द्र यादव
सरायख्वाजा, जौनपुर। स्थानीय क्षेत्र के ऐतिहासिक भादो छठ मेला में दूसरे दिन भी खरीदारों की भीड़ लगी रही। किसानों ने मेले में फावड़ा, कुदाल, हंसिया, चारपाई कुर्सी मेज व लकड़ी की अन्य सामानों की खरीदारी की अन्य लोगों ने अपने जरूरत के समान खरीदे। महिलाओं ने सिंगार प्रसाधन के सामान खरीदे तो बच्चों ने झूले का आनन्द लिया और तरह तरह के मिठाइयों का लुफ्त उठाया। मुन्नर राम इंटर कॉलेज सरायख्वाजा के छात्र अवनीश यादव के नेतृत्व में नि:शुल्क प्याऊ का स्टाल लगाया गया। अखिल विद्यार्थी परिषद द्वारा राहुल विद्यार्थी के नेतृत्व में नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर व प्याऊ की व्यवस्था की गई थी। इस अवसर पर मुकेश गुप्ता, रितेश साहू, मोहम्मद आमिर ने सहयोग किया। सूरजकुंड में स्नान करने का सिलसिला दूसरे दिन भी जारी रहा। सूरजकुंड के पास स्नान करने वाले पुराने कपड़े छोड़ दिये थे जिसको सरायख्वाजा गांव के प्रधान प्रतिनिधि संतोष सिंह द्वारा साफ सफाई कराया गया। इस दौरान भारी मात्रा में पुलिस बल चक्रमण करती रही।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।










