JAUNPUR NEWS : समाजसेवी के निधन पर जताया शोक
जलालपुर, जौनपुर। स्थानीय क्षेत्र के रामपुर सोइरी (धनेहुँवा) ग्राम निवासी समाजसेवी गया प्रसाद पटेल (77 वर्ष) का रविवार को बीएचयू में इलाज के दौरान निधन हो गया। वे काफी समय से बीमार चल रहे थे। निधन की खबर सुनते ही क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गयी। बता दें कि वे नायब तहसीलदार महोबा धनराज कुमार पटेल, डा. नक्षत्रधारी पटेल व जगधारी पटेल के पिता थे। उनके निवास स्थान पर सोमवार को फिल्म अभिनेता/समाजसेवी चन्दन सेठ, संतोष सिंह आईइएस, कृष्णराज सिंह तहसीलदार मडियाहूं, दिग्विजय सिंह मंडल अध्यक्ष, देवव्रत सिंह उप खण्ड अभियंता, अजीत जायसवाल नायब तहसीलदार, विक्रम नायब तहसीलदार, विरेन्द्र सिंह नायब तहसीलदार केराकत, डा. सच्चिदानंद एचओडी उमानाथ सिंह मेडिकल कालेज, अजय पटेल ग्राम प्रधान, विनय वर्मा आदि शोक संवेदना देने पहुंचे।
आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।










