HomeJaunpurJAUNPUR NEWS : विचार बदलने मात्र से ही जीवन में बदलाव सुनिश्चित:...

JAUNPUR NEWS : विचार बदलने मात्र से ही जीवन में बदलाव सुनिश्चित: तरुण

JAUNPUR NEWS : विचार बदलने मात्र से ही जीवन में बदलाव सुनिश्चित: तरुण

संगठित होने से ही होता है प्रबल शक्ति का संचार: डॉ. वीरेन्द्र
अन्तर्राष्ट्रीय हिन्दू परिषद व राष्ट्रीय बजरंग दल की बैठक सम्पन्न
जौनपुर। नगर के अम्बेडकर तिराहा स्थित सावित्री कॉन्वेंट स्कूल के प्रांगण में अन्तर्राष्ट्रीय हिन्दू परिषद व राष्ट्रीय बजरंग दल के सभी आयामों अर्थात सहयोगी संगठनों की बैठक सम्पन्न हुई। अतिथियों द्वारा भारत माता एवं मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्रीराम चन्द्र जी के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर बैठक का शुभारम्भ किया गया। बैठक के मुख्य वक्ता तरुण शुक्ला प्रांतीय महामंत्री अन्तर्राष्ट्रीय हिन्दू परिषद काशी प्रांत एवं डॉ. वीरेन्द्र प्रताप सिंह प्रांतीय अध्यक्ष राष्ट्रीय छात्र परिषद काशी प्रांत उपस्थित रहे। बैठक की अध्यक्षता राकेश श्रीवास्तव विभाग अध्यक्ष एवं संचालन चन्द्र प्रकाश तिवारी विभाग महामंत्री ने किया। बैठक का मुख्य उद्देश्य संगठन का विस्तार एवं आगामी कार्यक्रम की योजनाओं पर विशेष चर्चा रही। इस अवसर पर श्री शुक्ल ने कहा कि विचार बदलने मात्र से ही जीवन में बदलाव सुनिश्चित है, परन्तु विचार के साथ ही कर्म को प्रधानता देना बहुत ही महत्वपूर्ण होता है। जैसी मानसिकता व्यक्ति विशेष की होती है उसी प्रकार संगठन का भी निर्माण होता है। जहां आज संपूर्ण हिंदू समाज उच्च नीच बड़ा छोटा अमीरी गरीबी का दंश झेल रहा है। आपसी वैमश्यता के कारण समाज बटता जा रहा है, हमें उनका सहयोगी बनकर एकजुटता की भावना को उत्पन्न करना होगा। डॉ. वीरेन्द्र प्रताप सिंह ने कहा कि कार्यक्रमों के माध्यम से ही संगठन के कार्यकर्ता का निर्माण होता है। हमें समाज का सहयोगी बनकर ही कार्य करना होगा जिससे संगठन में प्रबल शक्ति का संचार होगा। हमारा दायित्व है कि सनातनी हिंदू परिवार को संगठित कर अपनी सहभागिता देने के लिये सदैव तैयार रहे। इसी क्रम में हिंदू एडवोकेट फोरम, राष्ट्रीय किसान परिषद, राष्ट्रीय बजरंग दल, राष्ट्रीय ओजस्वनी परिषद एवं राष्ट्रीय छात्र परिषद के जिला/विभाग अध्यक्ष सहित सभी आयामों के प्रमुखों ने अपने-अपने विचार व्यक्त किये। अन्त में अजय पाण्डेय जिलाध्यक्ष अन्तरराष्ट्रीय हिन्दू परिषद ने संगठन के दायित्ववान पदाधिकारियों को दृढ़ता एवं निष्ठापूर्वक कार्य करने का संकल्प कराते हुए बैठक में उपस्थित सभी के प्रति आभार व्यक्त किया। बैठक में कृष्ण दत्त दुबे कुंवर जिलाध्यक्ष राष्ट्रीय किसान परिषद, महेंद्र यादव जिलाध्यक्ष मछलीशहर, जितेंद्र बहादुर सिंह जिला उपाध्यक्ष राबद, कृष्ण कुमार उपाध्याय जिला मंत्री राबद, सचिन श्रीवास्तव जिला मंत्री अहिप, सपना पाठक जिला उपाध्यक्ष ओजस्वनी परिषद, रमेश मिश्रा विभाग उपाध्यक्ष, नागेंद्र सिंह विभाग उपाध्यक्ष अहिप, विनय मौर्य जिला उपाध्यक्ष हिंदू एडवोकेट फोरम, सूरज अग्रहरि मीडिया प्रभारी, रुद्र प्रताप श्रीवास्तव विभाग उपाध्यक्ष अहिप, विजय जय बाबा सिंह, सत्यवान सिंह जिला उपाध्यक्ष आदि उपस्थित रहे।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

Jaunpur News: Two arrested with banned meat

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

बीएचयू के छात्र-छात्राओं से पुलिस की नोकझोंक, जानिए क्या है मामला

Must Read