HomeJaunpurJAUNPUR NEWS : सेवा पखवाड़ा कार्यक्रम में मिश्राना में चला स्वच्छता अभियान

JAUNPUR NEWS : सेवा पखवाड़ा कार्यक्रम में मिश्राना में चला स्वच्छता अभियान

JAUNPUR NEWS : सेवा पखवाड़ा कार्यक्रम में मिश्राना में चला स्वच्छता अभियान

गुलाब चन्द्र यादव
मड़ियाहूं, जौनपुर। स्थानीय नगर के मिश्राना मोहल्ला में सभासद ममता वर्मा के निर्देशन में सेवा पखवाड़ा के अंतर्गत रविवार को पंप नंबर एक पर साफ सफाई कीटनाशक दवा का छिड़काव किया गया। बताते चलें कि उक्त मोहल्ले में सभासद ममता वर्मा के निर्देशन में सेवा पखवाड़ा कार्यक्रम के अंतर्गत देश भर में स्वच्छ भारत सुंदर भारत के लिए आयोजित स्वच्छता अभियान के क्रम में संकल्प लिया गया कि मेरा वार्ड स्वच्छ और सुंदर हो। वहीं महावीर हनुमान मंदिर पर पीपल के पेड़ के पास न्यू कॉलोनी की साफ सफाई करते हुये नाली की सफाई करायी गयी। इसी क्रम में मनकामेश्वर मंदिर का साफ सफाई कररते हुये चूना छिड़काव कराया गया। वहां पर संकल्प लिया गया कि इस बार अपना वार्ड सबसे स्वच्छ और सुंदर बनाया जाएगा। इस अवसर पर सभासद ममता वर्मा, पूर्व सभासद नितेश सेठ, सफाई नायक आरिफ, धीरज, रोहित, बृजेश, मनीष, बड़े बाबू अमरनाथ, अमित, मोनू विश्वकर्मा, हरिओम मिश्रा, विनोद मौर्य, नीरज मोदनवाल, लालू खरवार, सूर्य लाल माली सहित मोहल्ले के तमाम लोग उपस्थित रहे।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

Jaunpur News: Two arrested with banned meat

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

बीएचयू के छात्र-छात्राओं से पुलिस की नोकझोंक, जानिए क्या है मामला

Must Read