Jaunpur News:दबंगों ने दम्पत्ति को बुरी तरह पीटा
तेजस टूडे सं.
विनोद कुमार
केराकत, जौनपुर। स्थानीय थाना क्षेत्र के क्षेत्र के ग्राम गद्दीपुर में गुरुवार को रात मामूली कहासुनी को लेकर दबंगों ने वृद्ध दाम्पति को लाठी डंडे से बुरी तरह मारपीट कर घायल कर दिया।
गौरतलब है कि नरमा देवी 56 वर्ष लगभग उनके पति राम भजन 60 वर्ष लगभग को दबंगों ने गोलबंद होकर बुरी तरह मारपीट कर घायल कर दिया। पीड़ित दम्पत्ति को उपचार हेतु सामुदायिक स्वास्थ केंद्र में उपचार हेतु भर्ती कराया गया। पीड़िता नरमा देवी ने चार लोगों के खिलाफ पुलिस को पत्रक देकर न्याय की गुहार लगाई है। वहीं प्रार्थना पत्र के आधार पर पुलिस मामले की जांच कर रही है।
आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।











