Jaunpur News:मृत्यु दर कम करने में अहम भूमिका निभायेंगी आशाएं: डा. त्रिपाठी

Jaunpur News:मृत्यु दर कम करने में अहम भूमिका निभायेंगी आशाएं: डा. त्रिपाठी

नवजात शिशुओं की गृह आधारित देखभाल के लिये आशाओं का दिया गया प्रशिक्षण
तेजस टूडे ब्यूरो
जौनपुर। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र नेहरू नगर सिरकोनी में मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. लक्ष्मी सिंह के निर्देशन और डॉ. रवि यादव चिकित्सा अधिकारी की देख-रेख में एचबीएनसी तृतीय चरण की ट्रेनिंग हुई। जनपद के डोभी ब्लॉक, केराकत, मुफ्तीगंज, खुटहन, करंजाकला और मुंगराबादशाहपुर ब्लॉक की आशाओं ने प्रतिभाग किया। कुल 5 बैच में विगत 17 सितंबर से 11 अक्टूबर तक प्रशिक्षण दिया गया। प्रशिक्षक के रूप में चिकित्सा अधिकारी डॉ. प्रवीण कुमार, स्वास्थ्य शिक्षा अधिकारी राकेश चौबे, अभिनव सेवा संस्थान डॉ. अशोक त्रिपाठी एवं जिला प्रशिक्षक हरिश्चंद्र यादव ने योगदान किया।
वरिष्ठ प्रशिक्षक डॉ. एके त्रिपाठी ने बताया कि अब आशाएं प्रशिक्षित होकर नवजात शिशु और गर्भवती महिलाओं को समुचित सेवाएं प्रदान कर बाल मृत्यु और मातृ मृत्यु दर कम करने में सकारात्मक भूमिका निभाएंगी। इसके लिए आशाएं नवजात शिशु को जन्म से 42 दिन तक 7 बार घर जाकर उनका वजन, तापमान लेंगी। हाइपोथर्मिया से बचाने के लिए उपाय बताएंगी तथा खतरे के लक्षणों के आधार पर जच्चा-बच्चा को तुरंत अस्पताल के लिए संदर्भित करेंगी ताकि समय रहते उन्हें बचाया जा सके।
प्रशिक्षण के अंतिम दिन आशाओं को संबोधित करते हुए यूनिसेफ के वाराणसी मंडल की प्रतिनिधि आलोक राय ने आशाओं का आह्वान किया कि आशाएं अपने क्षेत्र की गर्भवती महिलाओं की समुचित देखभाल और सुविधाएं दिलाते हुए संस्थागत प्रसव करायें। बच्चों को समय से समस्त टीका लगवाएं तथा 6 माह तक नवजात को केवल स्तनपान करायें तथा यह कोशिश करें कि उनके क्षेत्र के लक्ष्य दंपति परिवार नियोजन की कोई न कोई विधि अवश्य अपनाएं। अंत में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र नेहरू नगर के चिकित्सा अधीक्षक डॉ राजीव कुमार ने सभी के प्रति आभार व्यक्त किया और आशाओं को सर्टिफिकेट प्रदान किया। प्रशिक्षण कार्यक्रम में आनंद मिश्रा ब्लॉक अकाउंट मैनेजर का सहयोग भी सराहनीय रहा।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

 

 

 JAUNPUR NEWS: Hindu Jagran Manch serious about love jihad

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA