HomeJaunpurJAUNPUR NEWS : अतुल्य वेल्फेयर ट्रस्ट ने 26 शिक्षकों को किया सम्मानित

JAUNPUR NEWS : अतुल्य वेल्फेयर ट्रस्ट ने 26 शिक्षकों को किया सम्मानित

JAUNPUR NEWS : अतुल्य वेल्फेयर ट्रस्ट ने 26 शिक्षकों को किया सम्मानित

गुलाबी समिति का पद दायित्व वितरण सम्पन्न
शुभांशू जायसवाल
जौनपुर। अतुल्य वेल्फेयर ट्रस्ट द्वारा नगर के एक हाल में शिक्षक सम्मान समारोह आयोजित किया गया। जिसमें शिक्षा के विभिन्न क्षेत्रों से जुड़े 26 शिक्षकों को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में अध्यक्ष उर्वशी सिंह ने कहा कि बच्चों का भविष्य गढ़ने के साथ-साथ उन्हें सामाजिक सरोकार से जोड़ने के लिये पूरी निष्ठा और लगन के साथ जुटे रहने वाले शिक्षकों का सम्मान वास्तव में शिक्षा के प्रति उनके समर्पण का सम्मान है। कार्यक्रम का शुभारंभ माँ सरस्वती के चित्र पर मुख्य अतिथि बेसिक शिक्षा अधिकारी डॉ. गोरखनाथ पटेल द्वारा माल्यार्पण कर किया गया। तत्पश्चात ट्रस्ट के संरक्षक टीडी कॉलेज के पूर्व प्राचार्य डॉ. समर बहादुर सिंह ने स्वागत करते हुए ट्रस्ट द्वारा किए गए कार्यों की पूरी रुपरेखा सबके सामने रखी। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि बेसिक शिक्षा अधिकारी डॉ. गोरखनाथ पटेल ने कहा कि हमारी संस्कृति में माता पिता से बड़ा दर्जा गुरु का होता है इसलिए गुरु का सम्मान होता है। कार्यक्रम में गुलाबी समिति का पद दायित्व के अंतर्गत किन्नर बिट्टू को अध्यक्ष, किन्नर डॉली को सचिव और अजीत गिरी को गुलाबी समिति का मीडिया प्रभारी नियुक्त किया गया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से सम्मानित होने वाले 26 शिक्षकों में डॉ. समर बहादुर सिंह, प्रो. अरुण कुमार चतुर्वेदी, डॉ. विजय कुमार सिंह, प्रो. अजय कुमार दुबे, डॉ. विजय बहादुर सिंह, लल्लन उपाध्याय, मीनाक्षी सिंह, डॉ. सूर्य प्रकाश सिंह, डॉ. जंग बहादुर सिंह, ज्योति सिंह, अमित सिंह, प्रीति श्रीवास्तव, ज्योति श्रीवास्तव, दशरथ, मयंक नारायण, नीतू सिंह, अश्वनी सिंह, नीतू सिंह, आशीष श्रीवास्तव, अणु स्मृति श्रीवास्तव, शोभनाथ पटेल, बजरंग प्रताप सिंह, डॉ. सरोज सिंह, डॉ. ज्योत्सना सिंह, डॉ. अमलेंद्र गुप्ता, रणजीत सिंह रहे। इस अवसर पर नागेंद्र सिंह, राधिका सिंह, आशीष श्रीवास्तव, ज्योति श्रीवास्तव, मीरा अग्रहरी, वंशिका सिंह, कनक सिंह, दीपक श्रीवास्तव, अंकित गुप्ता, चांदनी साहू, निशा कन्नौजिया, गायत्री जायसवाल, शिवानी चौरसिया, राजेश श्रीवास्तव, देवेन्द्र खरे, संजीव चौरसिया, विनोद सिंह, इमरान एवं अन्य विशिष्ट और सम्मानित लोग उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन सलमान शेख व सागर सोलंकी ने किया।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

Jaunpur News: Two arrested with banned meat

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

बीएचयू के छात्र-छात्राओं से पुलिस की नोकझोंक, जानिए क्या है मामला

Must Read