HomeJaunpurJAUNPUR NEWS : इनामियां वांछित अभियुक्त गिरफ्तार

JAUNPUR NEWS : इनामियां वांछित अभियुक्त गिरफ्तार

JAUNPUR NEWS : इनामियां वांछित अभियुक्त गिरफ्तार

डा. प्रदीप दूबे
सुइथाकला, जौनपुर। सरपतहां थाना क्षेत्र के बरौत गांव स्थित पुलिया के पास से पुलिस ने शातिर इनामिया अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार युवक गोरखपुर जनपद के सीकरीगंज थाने में 15000 का वांछित इनामियां अभियुक्त है। जानकारी के अनुसार थानाध्यक्ष विक्रम लक्ष्मण सिंह के निर्देशन में सरायमोहिउद्दीनपुर चौकी प्रभारी सुनील कुमार मय हमराह हेडकांस्टेबल लाल धर यादव कांस्टेबल राहुल मिश्रा के साथ क्षेत्र में भ्रमणशील थे कि जरिए मुखबिर सूचना मिली कि गोरखपुर जनपद का इनामिया अभियुक्त क्षेत्र में मौजूद है। सूचना पर तत्परता दिखाते हुए पुलिस मौके पर पहुंच गई और एक संदिग्ध युवक को हिरासत में ले लिया।पुलिस ने तलाशी के दौरान युवक के पास से 1 किग्रा 600 ग्राम गांजा बरामद किया।गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान स्थानीय क्षेत्र के समशुद्दीनपुर गांव निवासी रंजीत कुमार पुत्र लालजी के रूप में हुई। गौरतलब है कि गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध जनपद के केराकत कोतवाली थाने में संगीन धाराओं में तीन अभियोग पंजीकृत है।पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध 8/20 एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा पंजीकृत कर चालान न्यायालय भेज दिया।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

Jaunpur News: Two arrested with banned meat

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

बीएचयू के छात्र-छात्राओं से पुलिस की नोकझोंक, जानिए क्या है मामला

Must Read