Jaunpur News: आकांक्षात्मक ब्लाक रामपुर का आईएएस प्रेम प्रकाश ने किया निरीक्षण

  • आकांक्षात्मक ब्लाक रामपुर का आईएएस प्रेम प्रकाश ने किया निरीक्षण

तेजस टूडे सं.
सोनू गुप्ता
रामपुर, जौनपुर। आकांक्षात्मक ब्लाक रामपुर का न्यायिक सदस्य एवं आईएएस अधिकारी प्रेम प्रकाश ने निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने ब्लॉक की विभिन्न योजनाओं और विकास कार्यों की प्रगति की बिन्दुवार समीक्षा करते हुए सम्बन्धित अधिकारियों एवं कर्मचारियों से जानकारी लिया।

खण्ड विकास अधिकारी अभिनव सरोज ने ब्लाक की विभिन्न कार्य योजनाओं, विकास कार्यों एवं विभागीय गतिविधियों की जानकारी देते हुए निरीक्षण कराया। निरीक्षण के दौरान स्वास्थ्य विभाग से संबंधित योजनाओं और सेवाओं की भी समीक्षा की गयी।

आईएएस प्रेम प्रकाश ने आयुष्मान आरोग्य मंदिर भानपुर का निरीक्षण करके वहां उपलब्ध स्वास्थ्य सेवाओं, व्यवस्थाओं एवं मरीजों को दी जा रही सुविधाओं की जानकारी लिया। उपलब्ध सेवाओं और व्यवस्थाओं से संतुष्ट होकर उन्होंने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रामपुर के अधीक्षक डॉ. शशिकांत पटेल की प्रशंसा की तथा स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर बनाए रखने पर जोर दिया।

इस अवसर पर एसीएमओ डॉ. ए.के. भारती, टीबी वरिष्ठ उपचार पर्यवेक्षक मुकेश सरोज, सीएचओ दिव्या यादव सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे। अधिकारियों ने अपने विभाग से संबंधित प्रगति एवं उपलब्धियों की जानकारी निरीक्षण टीम को दी।