HomeJaunpurJAUNPUR NEWS : अभिमन्यु ने ग्रामीणांचलों में शिक्षा की अलख जगाकर दिया...

JAUNPUR NEWS : अभिमन्यु ने ग्रामीणांचलों में शिक्षा की अलख जगाकर दिया बड़ा योगदान: विधायक

JAUNPUR NEWS : अभिमन्यु ने ग्रामीणांचलों में शिक्षा की अलख जगाकर दिया बड़ा योगदान: विधायक

अभिमन्यु की पुण्यतिथि पर मूर्ति का हुआ अनावरण
विरेन्द्र यादव
सरायख्वाजा, जौनपुर। स्थानीय थाना क्षेत्र के लपरी गांव में श्री अभिमन्यु यादव पीजी कॉलेज में प्रतिमा अनावरण पुरस्कार वितरण एवं सम्मान समारोह कार्यक्रम का आयोजन हुआ जिसमें तीन दर्जन से अधिक मेधावी छात्राओं को विधायक ने सम्मानित किया। छात्र-छात्राओं ने रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत कर सबको मंत्र मुग्ध कर दिया।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि मल्हनी विधायक लकी यादव ने श्री अभिमन्यु यादव पीजी कॉलेज परिसर में अभिमन्यु यादव की पुण्यतिथि पर उनकी प्रतिमा का अनावरण किया। समारोह को संबोधित करते हुए विधायक ने कहा कि अभिमन्यु यादव ने ग्रामीण क्षेत्र में शिक्षा संस्थान को खड़ा कर शिक्षा की अलख जगाकर बङा योगदान दिया जिससे यहां के छात्रों को दूर दराज पढ़ने के लिए नहीं जाना पड़ता है। उन्हें प्राथमिक स्तर से लेकर उच्च शिक्षा यही मिल जाती है। विशिष्ट अतिथि प्रो. राकेश यादव ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में प्रतिभाओं की कमी नहीं है, बस उन्हें सुविधा संसाधन मिले। आज ग्रामीण क्षेत्र से निकले हुए बच्चे बङी प्रतियोगी परीक्षाओं में अपने हुनर का लोहा मनवा रहे हैं।
इसी क्रम में पूर्वांचल विश्वविद्यालय के राष्ट्रीय सेवा योजना के समन्वयक डॉ राज बहादुर ने छात्र-छात्राओं को प्रतियोगी दौर में तैयारी करने का जोर दिया। कॉलेज द्वारा आयोजित ज्ञान दर्शन प्रतियोगिकी परीक्षा में 300 छात्रों ने हिस्सा लिया था, उसमें 3 दर्जन छात्र सफल हुए थे जिन्हें विधायक लकी यादव सहित अन्य अतिथियों ने छात्रों को लैपटॉप साइकिल प्रमाण पत्र स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया। इस दौरान बीच-बीच में छात्र-छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रम नाटक मंचन सामाजिक कुरीतियों पर संबोधन किया।
कॉलेज के प्रबंधक मुन्ने लाल यादव ने सभी अतिथियों को साल एवं स्मृति चिन्ह देकर भेंट किया और आभार ज्ञापन किया। संचालन संतोष कुमार कवि ने किया। इस अवसर पर प्रधानाचार्य डॉ रामानंद यादव, मेराज अहमद, सुभाष यादव, पूर्व संघ उपाध्यक्ष मनीष यादव, जिलाजीत, बांके लाल ठेकेदार, जितेंद्र यादव, हीरा लाल, राकेश कुमार, विनोद यादव, धर्मेंद्र कुमार, रामनवल, राजेश मास्टर, सूरज यादव, राम कृपाल आदि मौजूद रहे।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

Jaunpur News: Two arrested with banned meat

JAUNPUR NEWS: Hindu Jagran Manch serious about love jihad

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

बीएचयू के छात्र-छात्राओं से पुलिस की नोकझोंक, जानिए क्या है मामला

600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA

Must Read