भगवान चित्रगुप्त की भव्य शोभायात्रा में उमड़ा आस्था का सैलाब
हजारों श्रद्धालुओं ने लिया हिस्सा, आकर्षक झांकियों एवं आतिशबाजी ने मोहा मन
तेजस टूडे ब्यूरो
शुभांशू जायसवाल
जौनपुर। श्री चित्रगुप्त भगवान पूजन महासमिति के तत्वावधान में भगवान चित्रगुप्त जी की भव्य शोभायात्रा श्रद्धा, भक्ति और उल्लास के साथ निकाली गई। शोभायात्रा का शुभारंभ भगवान चित्रगुप्त मंदिर बारीनाथ मठ से हुआ जो नगर के विभिन्न मार्गों से होते हुए भगवान चित्रगुप्त मंदिर रूहटा पहुंचकर संपन्न हुई। इसमें हजारों की संख्या में श्रद्धालुओं ने शामिल होकर अपनी आस्था प्रकट की। पूरे आयोजन के दौरान भक्तिमय वातावरण बना रहा।
दोनों मंदिरों को आकर्षक ढंग से सजाया गया था। भगवान चित्रगुप्त एवं भगवान ब्रह्मा जी की भव्य झांकियों का पूजन-अर्चन और आरती की गई। मंदिरों में छप्पन भोग अर्पित किया गया। शोभायात्रा में आकर्षक झांकियां, सुसज्जित रथ, बैंड-बाजे, रोड लाइट और आतिशबाजी लोगों के आकर्षण का केंद्र रही। जगह-जगह श्रद्धालुओं ने पुष्पवर्षा कर शोभायात्रा का स्वागत किया।
शुभारंभ अवसर पर वाराणसी कैंट के विधायक सौरभ श्रीवास्तव ने कहा कि भगवान चित्रगुप्त जी सर्व समाज के देवता हैं। उन्हें जाति-पाति के बंधन में बांधना उचित नहीं है। भगवान चित्रगुप्त प्रत्येक प्राणी के कर्मों का लेखा-जोखा रखते हैं। जौनपुर में महासमिति द्वारा सर्व समाज को जोड़ने की पहल पूरे देश के लिए एक प्रेरणादायक उदाहरण है।
राज्यसभा सांसद विद्यासागर सोनकर ने कहा कि भगवान ब्रह्मा जी के पुत्र लेखनी के आराध्य देव भगवान चित्रगुप्त जी का दर्शन-पूजन करके वह स्वयं को धन्य महसूस कर रहे हैं। जिला पंचायत अध्यक्ष अमेठी एवं राजेश मसाला के निदेशक राजेश अग्रहरी ने आयोजन की सराहना करते हुए कहा कि भगवान चित्रगुप्त की आराधना से श्रद्धालुओं को आध्यात्मिक शक्ति और प्रेरणा मिलती है।
भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं समाजसेवी ज्ञान प्रकाश सिंह ने महासमिति के प्रयासों को समाज को जोड़ने वाला पुनीत कार्य बताया। राष्ट्रवादी मंच भारत के राष्ट्रीय अध्यक्ष मनोज श्रीवास्तव ने कहा कि भगवान चित्रगुप्त जी को सर्व समाज को जोड़ने की शुरूआत हुई है। कायस्थ महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष योगेंद्र श्रीवास्तव तथा राष्ट्रीय उपाध्यक्ष साधना श्रीवास्तव ने भी सर्वसमाज की एकता पर जोर दिया। कायस्थ महासभा के प्रदेश अध्यक्ष दिनेश चन्द श्रीवास्तव ने कहा कि शोभायात्रा हर साल सर्व समाज को जोड़ते हुए निकाली जाएगी।
वरिष्ठ पत्रकार विश्व प्रकाश श्रीवास्तव ने कहा कि भगवान चित्रगुप्त की पूजा के माध्यम से सर्वसमाज को एक मंच पर लाने का प्रयास सराहनीय है। उन्होंने सभी लोगों से भगवान चित्रगुप्त की पूजा-अर्चना करने की अपील किया। कार्यक्रम में अपर जिलाधिकारी अजय अम्बष्ट, व्यापार मंडल के प्रदेश उपाध्यक्ष हरिकेश श्रीवास्तव, नगर पालिका अध्यक्ष मनोरमा मौर्य सहित अनेक गणमान्य लोगों एवं सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधियों को सम्मानित किया गया।
अन्त में महासमिति के संस्थापक अध्यक्ष एवं संयोजक सरस चन्द श्रीवास्तव तथा जिलाध्यक्ष मनोज अग्रहरी ने अतिथियों के प्रति आभार व्यक्त किया। शोभायात्रा में संस्थापक अध्यक्षगण गिरिजेश श्रीवास्तव, चंद्रमोहन श्रीवास्तव, रविन्द्र अग्रहरि, दयाल सरन श्रीवास्तव, मनोज श्रीवास्तव, विनोद अग्रहरी, डॉ. उमाकांत श्रीवास्तव, राधेरमण जायसवाल, अतुल श्रीवास्तव, दिनेश चन्द श्रीवास्तव, आशीष गुप्ता, डॉ प्रियंका श्रीवास्तव, अनुराधा श्रीवास्तव, पूजा श्रीवास्तव, डॉ अंजना सिंह, प्रियंका श्रीवास्तव, मोहन शंकर श्रीवास्तव, आनंद श्रीवास्तव, संतोष अग्रहरी, सुशील अग्रहरि, डॉ प्रमोद वाचस्पति, सुधांशु सिंह, इं. कृष्ण कुमार जायसवाल मुन्नू, दयाशंकर निगम, नितिन जायसवाल, रामजी गुप्ता, प्रदीप श्रीवास्तव, राकेश श्रीवास्तव, पूर्व चेयरमैन दिनेश टंडन, सोमेश्वर केसरवानी, मनीष सेठ, प्रशांत पंकज श्रीवास्तव, शशि श्रीवास्तव गुड्डू, अमित श्रीवास्तव, राजेश किशोर श्रीवास्तव, गौरव श्रीवास्तव, मनीष श्रीवास्तव, विवेक सेठ मोनू समाजसेवी/भाजपा नेता, विनीत सेठ समाजसेवी, सुनील श्रीवास्तव इंस्पेक्टर सहित तमाम लोग उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन राजेश श्रीवास्तव बच्चा भइया एडवोकेट ने किया।











