मनोज कुमार
रजौली, नवादा (बिहार)। रजौली शनिवार को थाना परिसर में थानाध्यक्ष दरबारी चौधरी की देख रेख और राजस्व पदाधिकारी रश्मि प्रिया के द्वारा भूमि विवाद से जुड़े मामले के निष्पादन को लेकर जनता दरबार का आयोजन किया गया।राजस्व पदाधिकारी ने बताई की प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न पंचायतों से कुल दो भूमि विवाद से जुड़े मामले आए। जिसमें से एक मामलों का निष्पादन किया गया।
जनता दरबार के दौरान थानाध्यक्ष ने बताया कि थाना क्षेत्र में भूमि विवाद से जुड़े मामले को लेकर सप्ताह के हर शनिवार को जनता दरबार का आयोजन कर भूमि विवादों का निबटारा किया जाता है। जनता दरबार में दो नए मामले आए हैं। जिसमें से एक का त्वरित निष्पादन किया गया। वहीं अन्य मामले लंबित हैं जिनका भी जल्द ही निष्पादन किया जाएगा। जनता दरबार के मौके पर अंचल विभाग के कई कर्मी के साथ थाना के कई अधिकारी उपस्थित रहे।
आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।