जायसवाल क्लब ने स्वजातीय बन्धुओं से जीवन में नशे से दूर रहने का किया आह्वान

जायसवाल क्लब ने स्वजातीय बन्धुओं से जीवन में नशे से दूर रहने का किया आह्वान

विधायक ने समाज की एकता और सामाजिक कुरीतियों को त्यागने पर दिया जोर
नशा व्यक्ति को विनाश की तरफ ले जाता है: मनोज जायसवाल
सुरेश गांधी/जितेन्द्र चौधरी
वाराणसी। जायसवाल क्लब की प्रदेश कार्यकारणी की बैठक जंघई में संपन्न हुई। बैठक में जायसवाल क्लब के राष्ट्रीय अध्यक्ष मनोज जायसवाल ने स्वजातीय बंधुओं से जीवन में नशे से दूर रहने का आह्वान किया। जबकि पं. दीन दयाल नगर मुगलसराय के विधायक रमेश जायसवाल ने सभी मतभेदों को भूलाकर समाज की एकजुटता पर बल दिया। विधायक ने समाज की एकता और सामाजिक कुरीतियों को त्यागने पर जोर देते हुए सभी स्वजातिय बंधुओं से कुरीतियों को खत्म करने का संकल्प दिलाया। विधायक ने कहा कि समाज में जब तक शैक्षिक जागृति नहीं आएगी विकास संभव नहीं है। इसके लिए बच्चों को बिना किसी भेदभाव के शिक्षा देनी होगी। उन्होंने कहा कि वे सिर्फ मुगलसराय का विधायक नही, बल्कि पूरे प्रदेश के लोगों के विधायक है, किसी को कभी किसी भी तरह की कोई दिक्कत हो, उनसे बेहिचक कह सकता है। वह समाज के प्रत्येक व्यक्ति के साथ खड़ा हुआ पायेंगे। इसके पूर्व श्रद्धेय डॉ. काशी प्रसाद जायसवाल के तैल चित्र पर पुष्प अर्पित एवं दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। जायसवाल क्लब के राष्ट्रीय अध्यक्ष मनोज जायसवाल ने कहा कि हमें हर नशे से दूर रहना चाहिए। समाज में हर व्यक्ति को नशे से दूर रहने के लिए प्रेरित करना चाहिए, क्योंकि नशा व्यक्ति को विनाश की तरफ ले जाता है। उन्होंने कहा कि नशा करने से जीवन अंधकारमय हो जाता है।समाज में उसे व उसके परिवार को हीन दृष्टि से देखा जाता है। उन्होंने कहा कि नशा शरीर के साथ धन की भी हानि करता है। अंत में व्यक्ति इस नशे में इतना डूब जाता है की उसे अपने नशे को पूरा करने के लिए समाज में कई तरह के गलत कदम जैसे चोरी तथा अन्य बुराइयां करनी पड़ती है। उन्होंने कहा कि हम सभी को हर प्रकार के नशे से दूर रहना चाहिए। साथ ही समाज के कार्यक्रम में बढ़ चढ़कर अपनी भागीदारी सुनिश्चित करें, ताकि मुख्य धारा से में जुड़ सकें। आर्थिक विकास, सामाजिक विकास व राजनीति में अपनी भूमिका तय करें। कार्यक्रम की अध्यक्षता क्लब के प्रदेश अध्यक्ष रविंद्र जायसवाल व संचालन संजय जंघई और विवेक ने किया। कार्यक्रम संयोजक महेंद्र व सोनू ने अतिथियों को मोमेंटो, अंगवस्त्रम व माला पहनाकर सम्मानित किया। इस दौरान मछलीशहर से राकेश ने मांग किया कि जंघई को नगर पंचायत का दर्जा प्राप्त हो। इस अवसर पर राष्ट्रीय उपाध्यक्ष नंदलाल जायसवाल, प्रदेश सचिव सतीश लक्ष्मण जायसवाल, वाराणसी महानगर अध्यक्ष अजय जायसवाल, केशव सिंह शिवहरे, प्रियंका, आभा सिंह, रामेश्वर दयाल, रमेश हाइडिल, रोहित, मिथिलेश, लक्ष्मण जायसवाल आदि उपस्थित रहे।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

Jaunpur News: Two arrested with banned meat

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

बीएचयू के छात्र-छात्राओं से पुलिस की नोकझोंक, जानिए क्या है मामला

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Read More

Recent