Advertisement

जिला कारागार का किया गया निरीक्षण

Must Read

- Advertisement -

जौनपुर। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की सचिव प्रदीप्ति सिंह ने जनपद न्यायाधीश व अध्यक्ष एमपी सिंह की अनुमति से जिला कारागार का निरीक्षण किया। प्रदीप्ति सिंह ने बताया कि बन्दियों को संवैधानिक एवं मौलिक अधिकारों की जानकारी दी। बन्दियों से उनकी समस्याओं के बारे में पूछताछ किया। साथ ही वैश्विक महामारी कोरोना (कोविड-19) के संक्रमण से बचाव के उपायों यथा समय-समय पर साबुन से हाथ धोने, सेनेटाइजर एवं मास्क के प्रयोग, सोशल डिस्टेंसिंग का अनुपालन तथा सुरक्षा मानकों की समुचित व्यवस्था के साथ-साथ साफ-सफाई, प्रकाश, स्वच्छ पेयजल, भोजन एवं उनकी चिकित्सा तथा स्वास्थ्य परीक्षण के समुचित प्रबन्ध आदि के बारे में जानकारी लिया। इस दौरान प्रभारी जेल अधीक्षक राजकुमार वर्मा, डिप्टी जेलर हरेन्द्र कुमार राठी, सुनील दत्त मिश्रा आदि उपस्थित रहे।

जौनपुर। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की सचिव प्रदीप्ति सिंह ने जनपद न्यायाधीश व अध्यक्ष एमपी सिंह की अनुमति से जिला कारागार का निरीक्षण किया। प्रदीप्ति सिंह ने बताया कि बन्दियों को संवैधानिक एवं मौलिक अधिकारों की जानकारी दी। बन्दियों से उनकी समस्याओं के बारे में पूछताछ किया।
साथ ही वैश्विक महामारी कोरोना (कोविड-19) के संक्रमण से बचाव के उपायों यथा समय-समय पर साबुन से हाथ धोने, सेनेटाइजर एवं मास्क के प्रयोग, सोशल डिस्टेंसिंग का अनुपालन तथा सुरक्षा मानकों की समुचित व्यवस्था के साथ-साथ साफ-सफाई, प्रकाश, स्वच्छ पेयजल, भोजन एवं उनकी चिकित्सा तथा स्वास्थ्य परीक्षण के समुचित प्रबन्ध आदि के बारे में जानकारी लिया। इस दौरान प्रभारी जेल अधीक्षक राजकुमार वर्मा, डिप्टी जेलर हरेन्द्र कुमार राठी, सुनील दत्त मिश्रा आदि उपस्थित रहे।

सुरेरी, जौनपुर। स्थानीय थाना क्षेत्र के देहुआ गांव में शुक्रवार की भोर में हो रहे झमाझम बारिश के दौरान आकाशीय बिजली गिरने से शौच के लिए गई बृद्ध महिला की मौत हो गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार देहुआ गांव निवासी राजकुमारी 62 वर्ष पत्नी रामा पटेल शुक्रवार की भोर में लगभग 4 बजे शौच के लिए गई हुई थी, कुछ देर पश्चात जब वह घर वापस नहीं आई तो परिजन खोजबीन के लिए घर के पीछे गए तो वृद्ध महिला जमीन पर मृत पड़ी हुई थी। परिजन अनुमान लगा रहे है कि लगातार तेज गड़गड़ाहट के साथ हो रही बारिश के दौरान आकाशीय बिजली गिरने से महिला झुलस गई और उसकी मौके पर ही मौत हो गई। जैसे ही वृद्ध महिला की मौत होने की सूचना परिजनों सहित गांव में लगी तो पूरे गांव में मातम छा गया, गांव के लोग पीड़ित परिजनों की घर की तरफ दौड़ पड़े। इस संदर्भ में थानाध्यक्ष सुरेरी श्याम दास वर्मा ने बताया कि मुझे इस बात की जानकारी नहीं है। इस बाबत जब तहसीलदार मड़ियाहूं सुदर्शन राम से बात किया गया तो उन्होंने घटना के बारे में जानकारी होने की बात करते हुए दोपहर तक पीड़ित के घर पहुंचने की बात कही, हालांकि घटना के बाद से ही पीड़ित परिजन वृद्ध महिला के शव के दाह संस्कार करने की तैयारी में जुटे गये हैं। जौनपुर। अखिल भारतीय कायस्थ महासभा के प्रान्तीय अध्यक्ष अनिल कुमार श्रीवास्तव ने महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष व पूर्व केंद्रीय गृहमंत्री सुबोध कांत सहाय, राष्ट्रीय संरक्षक महेश चंद्र श्रीवास्तव, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष डा. मुकेश श्रीवास्तव, राष्ट्रीय महासचिव विश्वमोहन कुलश्रेष्ठ से विचार विमर्श कर जिले के शास्त्रीनगर निवासी प्रदीप कुमार अस्थाना को प्रदेश उपाध्यक्ष मनानीय किया है। श्री अस्थाना कर्मचारी संगठन में भी जिले से लेकर प्रदेश स्तर तक ख्याति प्राप्त कर चुके हैं। इनके मनोनयन पर जिलाध्यक्ष नीलमणि श्रीवास्तव ने कहा कि प्रदीप अस्थाना के मनोनयन से जनपद के साथ-साथ प्रदेश में कायस्थ महासभा मजबूत होगा। वहीं संरक्षक डा. मनमोहन श्रीवास्तव, बजरंग प्रसाद श्रीवास्तव एडवोकेट, राजकपूर श्रीवास्तव, अखिलेश श्रीवास्तव, राहुल श्रीवास्तव, नीरज श्रीवास्तव, अरुण श्रीवास्तव, राजेश श्रीवास्तव बच्चा भईया, इं. अमित श्रीवास्तव, डा. अंजना श्रीवास्तव, डा. जाह्नवी श्रीवास्तव, विश्व प्रकाश श्रीवास्तव दीपक, विनोद श्रीवास्तव एडवोकेट, हिमांशु श्रीवास्तव एडवोकेट, गुडलक श्रीवास्तव, अंकित श्रीवास्तव, अर्पित आनंद श्रीवास्तव, मनीष अस्थाना पूर्व सभासद, आशुतोष श्रीवास्तव सबरहद, रवि श्रीवास्तव, प्रदीप श्रीवास्तव, संजय श्रीवास्तव, रवि निगम, डा. प्रतिमा श्रीवास्तव, अमित श्रीवास्तव आदि ने बधाई दी है। जौनपुर। जिले में बुधवार को समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव का जन्मदिन धूमधाम से मनाया गया। सिकरारा क्षेत्र के शाहपुर स्थित बजरंग बली मंदिर कुटी परिसर में सपा नेता लकी यादव ने पदाधिकारियों के साथ केक काटकर राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव का जन्मदिन मनाया। इसके साथ ही बच्चों को वस्त्र, अनाज व फल वितरित किया। उन्होंने कहा कि किसान, गांव, गरीब की लड़ाई केवल समाजवादी पार्टी ही लड़ सकती है। इस अवसर मोनू यदुवंशी, सोनू यदुवंशी, केशजीत यादव, राहुल यादव, रामनाथ यादव, तेजू यादव प्रधान, मंगल यादव, शुभम, आनन्द, मुलायम, शशिकांत, संस्कार, मेवा आदि उपस्थित रहे। सौरभ सिंह सिकरारा, जौनपुर। जिला पंचायत अध्यक्ष राज बहादुर यादव ने सिकरारा चौराहा स्थित पार्टी कार्यालय पर पार्टी के पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं के साथ केक काटकर सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव का जन्मदिन केक काटकर बड़े ही धूमधाम से मनाया। अपने मुखिया के जन्मदिन पर उन्होंने आधा दर्जन गांवों में जाकर पौधरोपण किया। इससे साथ ही मुसहर बस्ती में जाकर परिजनों व बच्चों को वस्त्र, अनाज व फल वितरित किया। कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के कार्यकाल को आज उत्तर प्रदेश की जनता विकास, अधिकार एवं न्याय का कार्यकाल मानती है। कहा कि आज विरोधी भी अखिलेश यादव के कार्यो की सरहाना करते हुये दिखायी पड़ते हैं और किसान, गांव, गरीब की लड़ाई केवल समाजवादी पार्टी ही लड़ सकती है। इस अवसर पर विक्रम यादव, फुर्तीलाल कन्नौजिया, सतवंत यादव, गुलाब यादव, हृदय नारायण यादव, ओम प्रकाश यादव आदि प्रमुख रहे। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव का जन्मदिन बुधवार को फतेहगंज स्थित आर एन महाविद्यालय पर सपा नेताओं ने हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। सपा कार्यकर्ताओं व पदाधिकारियों ने केक काटाकर उनके दीर्घायु की कामना करते हुए बृहद पौधरोपण भी किया गया। विद्यालय परिसर में दिन में लगभग दस बजे भारी संख्या में सपा कार्यकर्ता व पदाधिकारी मौजूद हो गए। कार्यक्रम स्थल को रंगविरंगी गुब्बारों व मालाआें से सजा दिया। समाजवादी पार्टी के जिला उपाध्यक्ष राजनाथ यादव ने उक्त विद्यालय में केक काटकर सभी का मुंह मीठा कराया। पार्टी के पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं के साथ बृहद विद्यालय परिसर व आस-पास के गांव में जाकर पौधरोपण किया। जिला उपाध्यक्ष ने कहा कि अखिलेश यादव का पांच साल का स्वर्णिम कार्यकाल रहा है, जिसे जनता आज भी याद करती है। उनके साथ जिलासचिव केशजीत यादव, यशवंता यादव, राना प्रताप यादव, दिवाकर यादव, आनंद यादव आदि प्रमुख रहे।

- Advertisement -

अब आप भी tejastoday.com Apps इंस्टॉल कर अपने क्षेत्र की खबरों को tejastoday.com पर कर सकते है पोस्ट

spot_imgspot_img

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest News

पथरी खदान में चल रहा गुण्डाराज!

पथरी खदान में चल रहा गुण्डाराज! खदान संचालक ने अवैध खनन का विरोध करने पर किसानों को धमकाया पीड़ित किसानों ने...
- Advertisement -spot_img

More Articles Like This