Jaunpur News : सुजानगंज पुलिस के हत्थे चढ़ा गांजा के साथ नन्द लाल
तरूण चौबे
सुजानगंज, जौनपुर। पुलिस अधीक्षक डा0 अजय पाल शर्मा के निर्देशन में अपराध की रोकथाम एवं अपराधियों की गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे विशेष अभियान के क्रम में प्रभारी निरीक्षक महेश पाल सिंह के मार्गदर्शन में पुलिस टीम ने सोनहिता पुल से नन्दलाल धरिकार पुत्र स्व0 झिंगुरी निवासी ग्राम सोनहिता थाना सुजानगंज को 1 किलो 300 ग्राम नाजायज गांजा के साथ गिरफ्तार कर लिया।
इसके बाद धारा 8/20 NDPS Act एक्ट के तहत मुकदमा पंजीकृत कर उसे चालान न्यायालय भेज दिया गया। गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में उ0नि0 घनश्याम पाण्डेय, हे0का0 अरूण यादव एवं हे0का0 ओम प्रकाश मिश्रा शामिल रहे।
आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।