Jaunpur News : इस बार भाजपा की 400 पार नहीं, 400 की हार होगी: प्रिया सरोज

Jaunpur News : इस बार भाजपा की 400 पार नहीं, 400 की हार होगी: प्रिया सरोज

केएस यादव/बीके सिंह
जफराबाद, जौनपुर। मछलीशहर सुरक्षित संसदीय क्षेत्र की सपा प्रत्याशी प्रिया सरोज ने गुरुवार को सेहमलपुर, नरईबीर, हरजुपुर, हुसैनाबाद, नत्थनपुर में नुक्कड़ सभा को संबोधित करते हुए कहा कि ये चुनाव संविधान बचाने का चुनाव है। इस बार जनता चुनाव लड़ रही है। जो बीजेपी वाले कह रहे हैं कि इस बार 400 पार कर देंगे, वह लोग अब जान लें कि जनता सब समझ चुकी है। ये लोग सिर्फ झूठ बोलते हैं। इनका विकास सिर्फ नेशनल मीडिया पर हो रहा है। धरातल पर एकदम नहीं हो रहा है। इस बार महिलाओं ने भी ठान लिया है। जो इन लोगों ने फ्री में सिलेंडर दिया था, आज वह सिलेंडर खाली क्यों है?

जब बीजेपी वाले जनता के बीच जाएंगे तो महिलाएं यह सवाल उनसे जरूर करेंगी। ये लोग जनता से वादा किये थे कि किसानों की आय दोगुनी होगी, महंगाई कम होगी, बेरोजगारी कम होंगी, क्यों कम नहीं किये? जनता ने 10 साल आपको मौका दिया। क्यों कम नहीं किया? आप लोग सिर्फ धर्म के नाम लड़ाकर बीच में वोट लेना चाह रहे हैं। जनता समझ चुकी है। ये लोग कुछ काम नहीं करेंगे। ये लोग सिर्फ धर्म के नाम पर वोट लेते हैं और चले जाते हैं। इस अवसर पर विधानसभा अध्यक्ष जफराबाद नंदलाल यादव, विधानसभा प्रभारी जफराबाद डा. सरफराज खान, रत्नाकर चौबे, प्रधान सेहमलपुर हरेंद्र कुमार, पूर्व प्रधान पांचू सरोज, सत्यजीत उर्फ मिंटू यादव, रामेश्वर निषाद, शिवमूरत सरोज, शिवसंत यादव, बच्चू लाल यादव, श्याम लाल पाल, दयाराम यादव सहित तमाम लोग उपस्थित रहे।

जनता का नहीं सिर्फ, अडानी’अम्बानी का हुआ विकास
जब हम लोग जनता के बीच जाते हैं तो महिलाओं से पूछते हैं। सिलेंडर मिला है। महिलाएं कहती हैं कि मिला है लेकिन खाली है। महंगाई इतनी है कि हम लोग भरा नहीं पा रहे हैं। इसका संदेश यह है कि चुनाव के समय पर वोट के लिए वे लोग सिलेंडर बांट दिए। इसके बाद इतनी महंगाई बढ़ा दिए कि सिलेंडर भरा नहीं जा रहा है। भाजपा सरकार संविधान बदलने की बात करती है। वह लोग 4 सौ पार कह रहे हैं। हम लोग 4 सौ हार कह रहे है, क्योंकि हम लोग संविधान बचाने की बात कर रहे हैं। जनता इन लोगों को जवाब देंगी। भाजपा वाले धर्म के नाम पर वोट मांगते हैं। विकास, महंगाई, नौकरी, महिलाओं की सुरक्षा के नाम पर वोट नहीं मांगते हैं। सिर्फ धर्म के नाम पर लड़वाने का काम करते हैं। प्रधानमंत्री जनता की मन की बात नहीं करते। सिर्फ अपने मन की बात करते हैं। मोदी महिलाओं, विकास, महंगाई की बात नहीं करते भाजपा वालें झूठ बोलते हैं। हमने मोदी को चाय बेचते नहीं देखा लेकिन रेलवे, एलआईसी, एयरलाइंस बेचते जरूर देखा है। इस सरकार में सिर्फ अडानी, अंबानी का विकास हुआ है। अगर भाजपा सरकार के खिलाफ अगर विपक्ष कुछ बोल दे तो ईडी का डर दिखाते हैं। मेरे ऊपर दो मुकदमा दर्ज करा दिया गया है। मैं सुप्रीम कोर्ट की अधिवक्ता हूँ। मैं अपना केस खुद लड़ लूंगी। आपके दुख—सुख में साथ रहूंगी। जनता से मुझे अपार समर्थन मिल रहा है। जनता मुझे आशीर्वाद दे रही है।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

Jaunpur News: Two arrested with banned meat

JAUNPUR NEWS: Hindu Jagran Manch serious about love jihad

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

बीएचयू के छात्र-छात्राओं से पुलिस की नोकझोंक, जानिए क्या है मामला

600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA

Read More

Recent