जौनपुर। विद्युत मजदूर पंचायत संगठन के प्रांतीय मंत्री संजय यादव ने अपने पिता के साथ विभिन्न क्षेत्रों में पौधरोपण किया। उन्होंने अन्य लोगों से भी पौधरोपण करने की अपील किया। कहा कि पौधरोपण एक सामाजिक दायित्व है। पेड़-पौधों के साथ मानव का पुराना संबंध है।
यदि देखा जाए तो वृक्षों के अभाव में जीवन की कल्पना ही नहीं की जा सकती। पेड़-पौधे मनुष्य की अनेक प्रकार की आवश्यकताओं की पूर्ति करते हैं तथा उनका पालन-पोषण भी करते हैं। वृक्ष जड़ी-बूटियों की खान हैं जिनसे जीवन-रक्षक औषधियाँ बनती हैं। वन पर्यटकों के आकर्षण का केंद्र हैं। ऋतु परिवर्तन में इनका अहम योगदान है।