चालक को रास्ता दिखाने के बहाने 8 किमी दूर छोड़ा, इधर ट्राली सहित ईंट चोरी
तेजस टूडे ब्यूरो
अजय जायसवाल
गोरखपुर। गुलरिहा क्षेत्र में रविवार की सुबह सरैया पेट्रोल पंप के पास से ईंट लदी ट्राली चोरी हो गई। बाइक सवार दो युवक ईट खरीदने की बात कहकर रास्ता दिखाने चालक को आठ किमी दूर ले जाकर छोड़ दिया। ट्रैक्टर ट्राली के पास खड़े तीसरे युवक ने दूसरा ट्रैक्टर बुलाकर ट्राली मे लदा ईट चुरा ले गया। ट्रैक्टर मालिक ने गुलरिहा पुलिस को लिखित तहरीर देकर कार्यवाही की मांग किया है।
जानकारी के मुताबिक महराजगंज जिले के पनियरा थाना क्षेत्र के निबियहवा निवासी लाल जी यादव के ईट भट्ठे से दो ट्रालियों में ईट लादकर ड्राइवर कमलेश यादव व समसुद्दीन गोरखपुर के रामगढ़ताल थाना क्षेत्र के लिए शनिवार की रात साढ़े नौ बजे के आस—पास निकले थे। मंगलपुर में दोनों गाड़ियां एक साथ चलने लगी। आरोप है कि गुलरिहा क्षेत्र के सरैया पेट्रोल पंप के पास पहुंचने पर एक बाइक पर सवार तीन युवक ओवर ब्रिज के निचे गाड़ी रोककर ईट का भाव पूछने लगे। भट्ठा मालिक से फोन पर बातचीत में एक ट्राली ईट का दाम 14 हजार में तय हुआ।
कमलेश ने समसुद्दीन को वही रुकने की बात कहकर अपनी गाड़ी लेकर मोहद्दीपुर में ईट गिराने चला गया। मोहद्दीपुर में ट्राली से ईट उतारते समय आरोपित के नंबर से कमलेश की बात हुई तो उसने दो घंटे में वापस आने की बात कही। साढ़े रात 3 बजे के आस—पास वापस सरैया लौटा तो समसुद्दीन ट्रैक्टर पर बैठा था और ट्राली सहित ईंट गायब था। समसुद्दीन ने कमलेश को बताया कि दो युवक बाइक से रास्ता दिखाने के लिए रामपुर पेट्रोल पंप से आगे एक लिंक मार्ग पर कुछ दूर ले गए और वही छोड़कर भाग निकले। इस दौरान तीसरा युवक ट्रैक्टर ट्राली के पास खड़ा था। चालक पैदल वापस गाड़ी के पास पहुंचा तो ट्रैक्टर खड़ी थी और ईट लदा ट्राली गायब थी।
इस बाबत पूछे जाने पर थानाध्यक्ष गुलरिहा इत्यानंद पांडेय ने बताया कि तहरीर के आधार कार्यवाही की जा रही है। उधर गाड़ी मालिक अजय प्रताप निवासी पनियरा ने बाइक सवार युवकों पर ड्राइवर को बहला फुसलाकर ट्राली सहित ईंट चोरी करने का आरोप लगाते हुए गुलरिहा पुलिस को लिखित तहरीर दी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।










600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA



