तालीम हासिल करने के लिये भूखा रहना पड़े तो रहे: कमरूल हसन
मुकेश तिवारी
झांसी। तालीम इंसान को दूसरे इंसान से अलग करता है। बिना तालीम के इस दौर में एक कदम चलना भी मुश्किल है, इसलिए भूखे पेट रहकर भी तालीम हासिल की जाए। कुरैश नगर कपूर टेकरी मैं आयोजित सरकार दो आलम कॉन्फ्रेंस में बरेली से आये सैयद कमरुल हसन ने कही। रजा ऐ गौसे आजम के बैनर तले आयोजित जलसा सरकार दो आलम कॉन्फ्रेंस में बतौर मुख्य वक्ता बोल रहे थे।
उन्होंने कहा कि इस्लाम में शिक्षा को बड़ा महत्व दिया गया है। हजरत मोहम्मद ने फरमाया कि अगर तुम्हें शिक्षा ग्रहण करने के लिए चीन जाना हो तो जाओ। इस्लाम में तालीम को फर्ज करार दिया गया है। बिना तालीम लिए कोई भी इंसान अपने कौम की रहबरी नहीं कर सकता। मुफ्ती शहजाद अलाम मिस्बाही कार्यक्रम में आस्था व स्नेह का केंद्र बने रहे।
कार्यक्रम की शुरूआत हाफिज कारी तनवीर रज़ा रामपुर ने कुरान की तिलावत के साथ किया। इस अवसर पर हाफिज कारी फुरकान रज़ा पेश इमाम रज़ा मस्जिद, हाफिज साबिर रजा, मौलाना दाऊद रजा, कारी नूर इलही कादरी, नात खां हाफिज फारुक आदि उलमाओं ने तकरीर की।
इस अवसर पर इमरान कादरी, तौफीक रज़ा, मो कलाम कुरैशी, शकील रज़ा, शरीफ रज़ा, बककी रज़ा, गुलाम हुसैन, अजमेरी रज़ा, शोकीन रज़ा, अफसर रज़ा, कमर रज़ा, सोहिल रज़ा, रेहान रज़ा आदि उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन निजामत हाफिज कारी आदिल जमील ललितपुर ने किया।
आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।













