प्रेमी ने शादी से किया इनकार तो नाबालिग लड़की ने दे दी जान
राजस्थान। सहपाठी प्रेमी ने शादी से इनकार किया तो नाबालिग लड़की ने राजस्थान नहर में कूदकर अपनी जान दे दी। घरवालों को जब घटना का पता चला तो कोहराम मच गया। बुधवार देर शाम लड़की का शव नहर से बराम हो गया है। मामला पंजाब के फरीदकोट जिले का है।
छोटे भाई ने बड़े भाई को गोली मारकर किया हत्या, ये रही बड़ी वजह
इस मामले में थाना कोतवाली पुलिस ने शव को मेडिकल कॉलेज अस्पताल से पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया है। साथ ही मृतका के पिता की शिकायत पर लड़के के खिलाफ आत्महत्या को उकसाने की धारा के तहत गुरुवार को केस दर्ज कर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।
एनकाउंटर स्पेशलिस्ट के घर NIA ने मारा छापा, 100 से ज्यादा किया है एनकाउंटर
मृतका के पिता ने बताया कि उसकी साढ़े 17 साल की लड़की फरीदकोट के एक कोचिंग सेंटर में विदेश की तैयारी कर रही थी। जहां उसकी बातचीत सेंटर में पढ़ने वाले फरीदकोट शहर के एक लड़के के साथ शुरू हो गई और बात शादी तक पहुंच गई। पिता के अनुसार इस बात की जानकारी मिलने पर परिवार ने भी लड़की के फैसले पर सहमति जताई और उसी लड़के से शादी करवाने की हामी भरी।
लेकिन जब लड़की ने लड़के से बात की तो उसने शादी से साफ मना कर दिया। इससे परेशान होकर मंगलवार को उनकी लड़की अचानक घर से गायब हो गई और उसने फरीदकोट शहर आकर नहर में कूदकर आत्महत्या कर ली। इस मामले में थाना कोतवाली के एसएचओ कर्णदीप सिंह ने कहा कि शिकायत के बाद लड़की के सहपाठी के खिलाफ केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।




