दस फरवरी से शुरू होगा फाइलेरिया उन्मूलन का “आईडीए” अभियान

दस फरवरी से शुरू होगा फाइलेरिया उन्मूलन का “आईडीए” अभियान

देवी प्रसाद शर्मा
आजमगढ़। जनपद में 10 फरवरी से शुरू होने आइवरमेकटिन डीआईसी एलबेंडाजोल (आईडीए) अभियान के दौरान 3971 आशा, आशा संगिनी को अपने सामने लोगों को दवा खिलाएंगी। यह अभियान राष्ट्रीय फाइलेरिया उन्मूलन कार्यक्रम के तहत चलेगा। इस बात की जानकारी मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ आईएन तिवारी ने दी।

उन्होंने बताया कि इस अभियान में डीईसी, एल्बेंडाजोल व आइवरमेक्टिन (ट्रिपल ड्रग थेरेपी) की गोलियां सम्बन्धित आयु वर्ग के अनुसार लोगों को घर-घर जाकर खिलाई जाएंगी। इसके लिए विभाग की ओर से ब्लॉक स्तरीय प्राथमिक एवं सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर आशा व आशा संगिनी एवं सुपरवाइजर को प्रशिक्षित किया गया है।

जिला मलेरिया अधिकारी (डीएमओ) शेषधर द्विवेदी ने बताया कि फाइलेरिया की दवा जनसमुदाय में किसको खिलानी है और किसको नहीं, इसके लिए जिले में आशा, आशा संगिनी को ब्लॉक स्तरीय प्रशिक्षण 9 जनवरी से दिया जा रहा है। अब तक कुल 23 ब्लॉक पर कुल 3971 आशा, आशा संगिनियों एवं 365 पर्यवेक्षकों का प्रशिक्षित पूर्ण करा लिया गया है।

शेष द्वितीय ड्रग एडमिनिस्ट्रेटरों (एएनएम/आँगनबाड़ी) का प्रशिक्षण चल रहा है। फाइलेरिया उन्मूलन कार्यक्रम का उद्देश्य इस रोग पर शत—प्रतिशत नियंत्रण पाना है| इसके लिए आशा कार्यकर्ता के माध्यम से इस बीमारी के कारण, लक्षण, बचाव व उपचार के लिए लोगों को प्रेरित एवं जागरूक करना भी है|

ब्लॉक अतरौलिया के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र की आशासंगिनी कंचन पांडेय ने बताया कि प्रशिक्षण में फाइलेरिया उन्मूलन एमडीए व आईडीए अभियान के विषय में विस्तार से जानकारी दी गयी|

बताया गया कि दवा अपने सामने ही खिलना है, दवा को देकर नहीं आना है| दवा का सेवन करने वाले से यह भी जानकारी लेनी है कि उसने खाना खाया है नहीं, क्योंकि खाली पेट दवा का सेवन नहीं कराना है| साथ ही दवा खाने के बाद उल्टी, जी मिचलाना चक्कर आने पर उन्हें बताना है कि घबराने कि जरूरत नहीं है|

फाइलेरिया के कीटाणुओं के मरने के कारण यह होता है| कुछ समय के बाद स्वंय ही खत्म हो जाता है| दवाएं गर्भवती महिलाओं, दो वर्ष से कम उम्र के बच्चों व अत्यधिक बीमार लोगों को नहीं दी जाएगी| दवा खाने के लिए अपने क्षेत्र के लोगों को जागरूक करना है।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

Jaunpur News: Two arrested with banned meat

Jaunpur News : 22 जनवरी को होगा विशेष लोक अदालत का आयोजन

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

बीएचयू के छात्र-छात्राओं से पुलिस की नोकझोंक, जानिए क्या है मामला

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Read More

Recent