पत्नी को साड़ी से मुंह बंद कर घर में कैद किये था पति

पत्नी को साड़ी से मुंह बंद कर घर में कैद किये था पति

पुलिस ने 7 दिन बाद कराया मुक्त
रविन्द्र कुमार
फिरोजाबाद। पत्नी को सात दिन तक घर के अंदर मुंह बंद कर कैद करने वाला पति अभी फरार है। महिला के भतीजे की शिकायत पर पहुंची पुलिस ने महिला को मुक्त कराया है। पुलिस ने महिला का मेडिकल कराते हुए मामले की जांच शुरू कर दी है।
थाना लाइनपार क्षेत्र के मोहल्ला छारबाग प्रजापति धर्मशाला के पास निवासी महिला नीरू देवी पत्नी देवेश चंद्र ने पुलिस को बताया कि उसका पति आए दिन शराब पीकर उसके साथ मारपीट कर यातनाएं देता था।

इसकी वह से उसने अपना एक डेढ़ महीने का बच्चा अपनी जिठानी को दे दिया था। उसके बाद भी पति की यातनाएं नहीं रुकीं। वह फिर भी उसके साथ मारपीट करता रहा। सात दिन पहले पति ने उसका साड़ी से मुंह बंद कर घर की दूसरी मंजिल पर बने सामान रखने के कमरे में बंद कर दिया। उसकी मायके वालों से भी बात नहीं करने दी। बुधवार को किसी तरह उसे अपने आप को खोल लिया और फोन से मायका पक्ष को घटना की जानकारी दी। फिरोजाबाद में ही रहने वाला महिला का भतीजा बुआ के घर पहुंचा तो मकान का बाहर से ताला लगा हुआ था। जब उसने बुआ को आवाज लगाई तो उन्होंने भी उसका जवाब दिया।

भतीजे ने पुलिस को मौके पर बुला लिया। पुलिस ने ताला तोड़कर महिला को मुक्त कराते हुए अस्पताल भिजवाया है। महिला ने पुलिस को बताया कि वह सात दिन से बंद है। उसके मुंह को साड़ी से बंद कर दिया था, आज उसने किसी तरह मुंह खोला और मायका पक्ष को इसकी जानकारी दी। तब पुलिस मौके पर आई है। उसने बताया कि पति शराब पीकर उसके साथ मारपीट करता है। इंस्पेक्टर लाइनपार विनोद कुमार का कहना है कि महिला के आरोपों की जानकारी की जा रही है। महिला के पति को बुलाया गया है। जांच उपरांत ही सही बात पता चल सकेगी।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

 

Jaunpur News: Two arrested with banned meat

Jaunpur News : 22 जनवरी को होगा विशेष लोक अदालत का आयोजन

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

बीएचयू के छात्र-छात्राओं से पुलिस की नोकझोंक, जानिए क्या है मामला

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Read More

Recent