सच्चे व मजबूत लोकतंत्र के निर्माण के लिये शत—प्रतिशत मतदान जरूरी है

सच्चे व मजबूत लोकतंत्र के निर्माण के लिये शत—प्रतिशत मतदान जरूरी है

जितेन्द्र सिंह चौधरी/अतुल राय
वाराणसी। इरादे नेक हो तो मंजिल भी आसानी से मिल जाती है। सच्चे लोकतंत्र की स्थापना, देश की मजबूती के लिए एक वोट की कीमत को जानने की जरूरत है। आज देश में लोकतंत्र निर्माण की दिशा में हर बालिग भारतीय को अपने मत का उपयोग नितांत जरूरी है। शत—प्रतिशत मतदान के लिए जगे और जगाएं, ताकि देश मजबूत लोकतंत्र के परिधान में संवर सके।उक्त बातें कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए चंद्रशेखर सिंह ने अपने सम्बोधन में व्यक्त किया।
रामेश्वर स्थित वीआर पब्लिक स्कूल में बतौर मुख्य अतिथि प्रधान संघ जिला महामंत्री मधुबन यादव ने राष्ट्र हित में विवेकपूर्ण मतदान माता पिता परिवार, पड़ोसियों, रिश्तेदार, मित्रों, ग्रामवासियों को करने कराने की जिम्मेदारी निभा कर सच्चे लोकतंत्र का निर्माण किया जा सकता है। विशिष्ट अतिथि राज्य प्रशिक्षक के0एल0 पथिक पर्यावरण व जल संरक्षण प्रेमी मनीष पटेल व नमो नमः सेवादल के अध्यक्ष रंजीत तिवारी ने लोकतंत्र मे संविधान द्वारा मिली मतदान अधिकार सम्प्रभुता की महाशक्ति पर जोर देते हुए शत प्रतिशत मतदान करने पर जोर दिया।
प्रमुख रूप से समाजसेवी प्रितेश तिवारी, पूर्व सैनिक सूबेदार राम प्रसाद, लौटन पटेल, शिक्षक छोटे लाल बीडीसी विशाल कुमार, समाजसेवी गौरव सिंह, किशन गुप्ता ने सच्चे लोकतंत्र में सबकी भागीदारी के लिए विचार व्यक्त किया। संचालन व आभार व्यक्त प्रधानाचार्य मन्नू लाल गुप्त ने किया।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

Jaunpur News: Two arrested with banned meat

JAUNPUR NEWS: Hindu Jagran Manch serious about love jihad

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

बीएचयू के छात्र-छात्राओं से पुलिस की नोकझोंक, जानिए क्या है मामला

600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA

Read More

Recent