वरिष्ठ समाजसेवी की हृदय गति रूकने से हुई मौत
जितेन्द्र सिंह चौधरी
वाराणसी। चोलापुर क्षेत्र के अंतर्गत लोगों के दुख सुख में हमेशा भागीदारी तय करने वाले समाजसेवी व साथ ही अर्जुन पूर्व माध्यमिक विद्यालय के प्रबंधक की हृदय गति रुकने से मृत्यु की सूचना मिली है। जानकारी के अनुसार अर्जुन मिश्र 100 वर्ष गांव इटवा, उदयपुर चोलापुर जिला वाराणसी के निवासी हैं जिनकी हृदय गति रुकने से मृत्यु हो गयी। समाजसेवा के लिये पूरी जिंदगी अविवाहित रहे। उनके मृतक शरीर की मुखाग्नि उनके छोटे भाई बटुकनाथ मिश्र ने दिया। अंतिम शव यात्रा के साथ विशिष्ट जनों में जगतम्बा मिश्र, विजय शंकर पांडेय, अनुराग मिश्र, मुन्ना सिंह प्रधान, पिंडरा ब्लाक एडीओ अशोक चौबे, प्रधानाचार्य जगदीश मिश्र, डॉ जय प्रकाश मिश्र सहित सैकड़ों लोग सम्मिलित रहे।
आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।