बिजली की शॉर्टसर्किट से घर में लगी आग
पशु व घर का सामान जलकर खाक
पवन मिश्र
कौशाम्बी। चरवा थाना क्षेत्र कूडापुर गांव मजरा सैयद सरावा में मगलवार की रात घर में बिजली शॉर्ट सर्किट होने से छप्पर में आग लग गई। ग्रामीण जब तक मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाते, तब तक घर का सारा सामान जलकर राख हो गया था। इसी घर में किसान के पशु भी जिंदा जल गए।
चायल तहसील के कूडापुर गांव निवासी राम सुमेर पुत्र राम प्रसाद मेहनत मजदूरी कर अपने परिवार का पालन पोषण करता है, मंगलवार की रात वह खाना खाकर परिजनों के साथ दूसरे मकान में सो रहा था। इसी दौरान रात में बिजली शॉर्ट-सर्किट से मकान में आग लग गई। कुछ ही देर में आग फैल गई।
आग की लपटों को देख पास रहने वाले शोर मचाते हुए पहुंचे ग्रामीणों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। जब तक ग्रामीण आग को बुझा पाते उसके घर का सारा सामान और ४ बकरिया जिंदा जल गई। आग से गेहूं, धान, नकदी, ४ बकरिया समेत गृहस्थी का सामान जलकर राख हो गया जिससे लगभग २ लाख धन की हानि हुई।
आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।









