गुजराती का मथुरा से विशेष रिश्ता: प्रधानमंत्री

गुजराती का मथुरा से विशेष रिश्ता: प्रधानमंत्री

प्रधानमंत्री ने जारी किया मीराबाई पर डाक टिकट व 525 रुपये का सिक्का
मथुरा और ब्रज विकास में नहीं रहेंगे दूर, भगवान के होंगे दिव्य दर्शन: मोदी
आरके धनगर
मथुरा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी गुरुवार को कृष्णनगरी मथुरा पहुंचे। यहां सबसे पहले प्रधानमंत्री ने श्रीकृष्ण जन्मस्थान में दर्शन किए और पूजा पाठ की। इसके बाद ब्रज रज कार्यक्रम में पहुंचे और मीराबाई पर डाक टिकट और 525 रुपये का सिक्का जारी किया। राधे-राधे और जय श्री कृष्णा करके उद्बोधन के साध पीएम मोदी ने अपना संबोधन शुरू एवं समाप्त किया। इसके बाद सांसद हेमा मालिनी नृत्य प्रस्तुति दी।
उत्तर प्रदेश ब्रज तीर्थ के तत्वावधान में आयोजित ब्रज रज उत्सव और मीराबाई के 525 वें जन्मोत्सव में शामिल होने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मथुरा पहुंचे यहां उन्होंने सबसे पहले श्री कृष्ण जन्म स्थान पर दर्शन करने के लिए पहुंचे। यहां गर्भगृह में पूजा की। पीएम मोदी जन्मस्थान पहुंचने वाले पहले प्रधानमंत्री हैं। यहां से पीएम मोदी ब्रजरज उत्सव में पहुंचे। यहां उन्होंने मीराबाई जयंती के मौके पर पीएम मोदी ने मीराबाई का डाक टिकट और 525 रुपये का सिक्का जारी किया। इसके बाद उन्होंने लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि यहां कण-कण में श्रीकृष्ण बसते हैं। पीएम मोदी ने अपने संबोधन की शुरुआत राधे-राधे से करते हुए कहा सबसे पहले क्षमा चाहता हूं कि चुनाव में था, मेरा सौभाग्य है कि आज ब्रज के दर्शन का अवसर मिला।ब्रजवासियों के दर्शन का अवसर मिला। मीराबाई के चरणों में नमन करते हुए ब्रज के सभी संतों को प्रणाम करता हूं। हेमा मालिनी सांसद तो हैं लेकिन वो ब्रज में पूरी तरह रम गई हैं। मेरा सौभाग्य है कि मुझे आज ब्रज के दर्शन का अवसर मिला है, ब्रजवासियों के दर्शन का अवसर मिला है। क्योंकि यहां वही आता है जिसे श्रीकृष्ण और श्रीजी बुलाते हैं। ये कोई साधारण धरती नहीं है। ये ब्रज तो हमारे ‘श्यामा-श्याम जू’ का अपना धाम है। ब्रज ‘लाल जी’ और ‘लाडली जी’ के प्रेम का साक्षात अवतार है। ये ब्रज ही है, जिसकी रज भी पूरे संसार में पूजनीय है। यहां वही आता है जिसे कृष्ण बुलाते हैं। ब्रज की ब्रज में राधा रानी हैं। उन्होंने कहा कि इस समारोह में आना इसलिए भी विशेष है क्योंकि भगवान कृष्ण से लेकर मीराबाई तक गुजरात का अलग ही रिश्ता रहा है। मथुरा के कान्हा ने यहां से जाकर गुजरात में द्वारिका बनाई। मीराबाई ने राजस्थान से आकर अंत समय गुजरात में बिताया। गुजरात के लोगों को ब्रज में आने का सौभाग्य मिलता है तो उसे द्वारिकाधीश की कृपा मानते है। वृंदावन सा वन नहीं, नंदगांव जैसा गांव नहीं और वंशी वट जैसा कहीं वट नहीं। मथुरा और ब्रज विकास की दौड़ में पीछे नहीं रहेंगे। यहां भगवान के दर्शन और भी दिव्यता से होंगे। खुशी है कि यहां ब्रज तीर्थ विकास की स्थापना की गई है। मुझे तो मां गंगा ने बुलाया और 2014 से आकर आपके बीच बस गया। इस महोत्सव में संत मीराबाई के नाम पर सिक्का और टिकट जारी करने का सौभाग्य प्राप्त हुआ है। 84 कोस का ये ब्रज मंडल यूपी और राजस्थान को जोड़कर बनता है। पीएम मोदी ने कहा कि हमारा भारत हमेशा से नारी शक्ति को बढ़ावा देने वाला देश रहा है। यहां कान्हा की नगरी में भी लाड़ली सरकार की ही चलती है। कृष्ण के पहले भी राधा लगता है, तभी उनका नाम पूरा होता है। मीराबाई जैसी संत ने दिखाया कि नारी का आत्मबल पूरे संसार को दिशा दिखाने का कार्य करता है। मीरा बाई मध्यकाल की महान महिला ही नहीं थी बल्कि महान समाज सुधारक भी थीं। इससे पूर्व प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि 9ः30 वर्षों में देश ने एक नया भारत का दर्शन किया है इस नए भारत का पूरी दुनिया में डंका बज रहा है 142 करोड़ का भारत अपने आप को गौरवान्वित महसूस करता है। प्रधानमंत्री के नेतृत्व में देश की हर समस्या के समाधान को लक्ष्य तक पहुंचा जा रहा है। प्रधानमंत्री के संबोधन के पश्चात सांसद हेमा मालिनी ने संत मीराबाई के जीवन पर आधारित नृत्य नाटिका प्रस्तुत की जिसको देख सभी मंत्र मुग्ध नजर आए। समारोह में प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन, उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य, बृजेश पाठक, कैबिनेट मंत्री लक्ष्मी नारायण चौधरी, मथुरा के प्रभारी मंत्री बेसिक शिक्षा राज्यमंत्री संदीप सिंह, भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी, पर्यटन मंत्री जयवीर सिंह, विधायक श्रीकांत शर्मा, राजेश चौधरी, पूरन प्रकाश ठाकुर, मेघ श्याम ठाकुर, ओम प्रकाश सिंह, एमएलसी महापौर विनोद अग्रवाल आदि विशिष्टजन मौजूद रहे।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

Jaunpur News: Two arrested with banned meat

JAUNPUR NEWS: Hindu Jagran Manch serious about love jihad

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

बीएचयू के छात्र-छात्राओं से पुलिस की नोकझोंक, जानिए क्या है मामला

600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Read More

Recent