नाबालिग नाती संग फरार हो गयी नानी

नाबालिग नाती संग फरार हो गयी नानी

अजय जायसवाल
गोरखपुर। एक शादी शुदा महिला ने रिश्तों को शर्मसार कर दिया। 40 साल की महिला नाबालिग लड़के संग फरार हो गई। लड़का 9वीं का छात्र है। घटना गगहा इलाके के अतायर गांव की है। बड़हलगंज इलाके की रहने वाली महिला अपने नाती से फोन पर बात करती थी। 28 नवंबर की सुबह छात्र घर से निकला और तब से लौट कर नहीं आया। ढूंढने पर पता चला कि महिला ने उससे कोर्ट मैरिज कर ली और उसे लेकर मुबंई भाग गई।

बुधवार को लड़के की मां ने गगहा पुलिस से लिखित शिकायत कर अपने बेटे को ढूंढने की गुहार लगाई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
जानकारी के अनुसार गगहा इलाके के अतायर की रहने वाली सन्नो ने पुलिस को तहरीर देते हुए आरोप लगाया, ”मेरा नाबालिग बेटा अंसार अली (16) 9वीं का छात्र है। बड़हलगंज की एक शादी—शुदा महिला रिश्ते में सन्नो की मामी और उनके बेटे की नानी लगती है। वह अक्सर अंसार से फोन पर बात करती थी। 28 नवंबर की सुबह अंसार घर से निकला। लेकिन तभी से वह घर नहीं लौटा।

परिजनों ने उसकी काफी तलाश की लेकिन उसका कोई पता नहीं चला। लेकिन, इस बीच उसी महिला ने गांव के ही एक युवक को फोन कर बताया कि अंसार अली मेरे साथ है। हम लोग मुबंई जा रहें हैं। महिला ने यह भी बताया कि उसने अंसार के साथ कोर्ट मैरिज कर लिया है।

मां सन्नो ने शादी शुदा महिला के खिलाफ तहरीर देते हुए आरोप लगाया है कि महिला नाबालिग बेटे को ब्लैक मेल कर रही है। उन्होंने अपने बेटे के साथ किसी अनहोनी होने की भी आशंका जताई है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।
गगहा थानेदार संदीप कुमार सिंह ने बताया, “छात्र की मां ने घटना की शिकायत की है। लड़के को भगाने वाली महिला उसकी मामी लगेगी, और उसके नाबालिक बच्चे की नानी लगेगी। मामले की छानबीन कर आगे की कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।”

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

 

Jaunpur News: Two arrested with banned meat

Jaunpur News : 22 जनवरी को होगा विशेष लोक अदालत का आयोजन

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

बीएचयू के छात्र-छात्राओं से पुलिस की नोकझोंक, जानिए क्या है मामला

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Read More

Recent