सोनवारा में मां महागौरी की हुई भव्य आरती, 501 दीपों से जगमगाया पण्डाल
तेजस टूडे ब्यूरो
सुधीर सोनी
कर्नलगंज, गोण्डा। हलधरमऊ विकास खंड के ग्राम पंचायत सोनवारा में नवरात्र पर भक्ति का सैलाब उमड़ा। ग्रामीणों के सहयोग से माँ दुर्गा की नई मूर्ति की स्थापना की गई। रविवार को दुर्गाष्टमी के अवसर पर 501 दीप प्रज्ज्वलित कर माँ की भव्य महाआरती संपन्न हुई। आरती के दौरान पूरा पंडाल या देवी सर्वभूतेषु माँ महागौरी रूपेण संस्थिता, नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमो नमः के जयकारों से गूंज उठा। दीपों की रोशनी में माँ का दरबार अलौकिक दिख रहा था। ग्रामीणों में काफी उत्साह देखा गया। इस अवसर पर युवा समाजसेवी अतुल शुक्ला, दीपक मिश्रा, अखिलेश शुक्ला, विनय शुक्ला, विपिन शुक्ला, दुर्गा प्रसाद शुक्ला, हनुमंत लाल मिश्रा, राहुल तिवारी, आजाद मिश्र, रणविजय शुक्ला, संजय मिश्र, सुगू, शिव नरेश पांडेय, मनीष मिश्रा सहित सैकड़ों ग्रामवासी व श्रद्धालु मौजूद रहे।













