सरकारी विद्यालय की छत गिरी, टला बड़ा हादसा
आरके धनगर
मथुरा। फरह विकास खण्ड के नगला छीतर में बुधवार रात एक सरकारी विद्यालय की छत भरभरा कर गिर गयी। गनीमत रही कि घटना दिन में नही हुई। स्कूल में 154 बच्चे हैं। अगर घटना दिन में होती तो बड़ा हादसा हो सकता था।
कस्बा फरह के गांव नगला छीतर में उक्त पूर्व माध्यमिक विद्यालय की इमारत का निर्माण वर्ष 2008 में हुआ था। विगत वर्ष जांच में सही निर्माण न पाए जाने पर उसमें शिक्षण कार्य बंद करा दिया गया था लेकिन स्कूल समय मे दर्जनों बच्चे उसी में खेलते थे। बीती रात स्कूल के बरामदे की पूरी छत गिर गई। कुछ ग्रामीणों ने बताया कि उक्त इमारत का निर्माण होने के बाद से ही घटिया सामग्री के उपयोग के कारण यह इमारत विवादों में रही थी और अब मात्र 13 साल बाद ही गिर गई।
आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।















