प्रधानों को कमजोर समझने की भूल न करें शासन—प्रशासन: राहुल
प्रधानों को कमजोर समझने की भूल न करें शासन—प्रशासन: राहुल
प्रधान संघ ने कहा— शीघ्र ही हक और सम्मान के लिय होगा आन्दोलन
रविन्द्र शर्मा एडवोकेट
फ़िरोज़ाबाद। ब्लॉक हाथवंत में आयोजित प्रधान संगठन की बैठक में व्यक्त करते हुए अखिल भारतीय प्रधान संगठन के मंडल अध्यक्ष राहुल यादव एडवोकेट ने कहा कि प्रधान अपने अधिकारों और सम्मान को लेना भी जानते हैं परन्तु उनकी पहली प्राथमिकता पंचायतों में ज्यादा से ज्यादा विकास कराना होता है जिसके लिए भी रात दिन प्रयास करते रहते हैं जिसे प्रशासन उनकी कमजोरी समझ लेता है।
जिलाध्यक्ष राम निवास यादव ने कहा कि लोकतंत्र की सबसे महत्वपूर्ण कड़ी प्रधान है, क्योंकि केंद्र अथवा राज्य सरकारों द्वारा जनहित में चलाई जा रही योजनाओं को लागू समाज के अंतिम व्यक्ति तक प्रधान ही करा पाते हैं और वे इस काम को पूरी ईमानदारी से करते भी हैं जिसके चलते शासन और प्रशासन में बैठे लोग उन्हें कमजोर समझते हैं और उनका शोषण करने लगते हैं जिसे किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। इसके अलावा प्रदेश उपाध्यक्ष सुनील यादव एवं जिला उपाध्यक्ष डॉ. सर्वेश कुमार ने भी शासन और प्रशासन को प्रधानों को कमजोर न समझने की चेतावनी दी। बैठक की अध्यक्षता ब्लॉक अध्यक्ष मोरध्वज राजपूत व संचालन जिला उपाध्यक्ष विनोद शर्मा ने किया।
बैठक में धर्मेंद्र कुमार, उदयवीर सिंह, जोगेंद्र सिंह, अनुराग कुमार, लुकमान सिंह ,रिंकू, राकेश कुमार, रत्नेश कुमार, विजयपाल सिंह, गौरी देवी, सुमन देवी, सतीश चंद्र, राकेश यादव, राहुल जैन, संजय कुमार, सतीश चंद्र, कृष्णकांत, जगबीर सिंह, लाखन सिंह, धन प्रसाद, हरिओम, धीरेंद्र सिंह, रजत कुमार, अशोक कुमार, मंतोष कुमार सहित अनेकों प्रधान मौजूद थे।
आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।