बच्चों को दें अच्छे संस्कार एवं बनाएं संस्कारवान
बच्चों को दें अच्छे संस्कार एवं बनाएं संस्कारवान
संतोष तिवारी
मैनपुरी। बिछवा विकास खंड सुल्तानगंज क्षेत्र के ग्राम सहारा में स्थित मनकामेश्वर मंदिर पर चल रही रामकथा में बोलते हुए कथावाचक आचार्य गोपाल नाथ मिश्रा ने कहा कि हमें अपने बच्चों को शुरू से ही संस्कार देने चाहिए। इसकी शिक्षा हमें रामचरितमानस से मिलती है। भगवान श्रीराम बचपन से ही सुबह उठते ही सबसे पहले अपने माता पिता तथा गुरुजनों के चरण स्पर्श कर आशीर्वाद लेते थे। उन्होंने कहा कि प्रणाम करने से चार चीजों में वृद्धि होती है प्रणाम करने से आयु, विद्या, यश, बल में वृद्धि होती है। हमें अपने बच्चों को प्रणाम करना सिखाना चाहिए।
जब हम अपने बच्चों को अच्छे संस्कार देंगे तभी वह आगे संस्कारवान बनेंगे।
उन्होंने कहा कि हमें भगवान श्रीराम के आचरण का पालन करना चाहिए भगवान श्रीराम ने आदर्श पिता पुत्र और पति के रूप में उदाहरण प्रस्तुत किया है। भगवान राम के चरित्र का हमें अनुसरण करना चाहिए बच्चे जब संस्कारवान होंगे तभी हम लोगों का कल्याण होगा। बच्चे हमारा भविष्य हैं। भगवान श्रीराम के पदचिन्हों पर बाकी उनके तीनों भाई चलते थे।
उन्होंने कहा कि भगवान श्रीराम का चरित्र अनुकरणीय है। हमें अपने बच्चों को अपने से बड़ों को प्रणाम करने की शिक्षा देनी चाहिए।
इस अवसर पर डॉ नरेश सिंह चौहान, सुमित चौहान एडवोकेट, विकास मिश्रा, प्रबल प्रताप सिंह चौहान, सर्वजीत सिंह, संजीव सिंह, अक्षय कुमार, जतिन, शिववर्धन सिंह चौहान, राजू चौहान, सर्वेश सिंह, अजय चौहान, गोलू, बबलू भदौरिया, करू चौहान, सूरज चौहान, विशाल, मदन आदि लोग मौजूद थे।
आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।