Homeजालौनट्रेन से गिरकर युवती की हुई मौत

ट्रेन से गिरकर युवती की हुई मौत

ट्रेन से गिरकर युवती की हुई मौत

रंजीत सिंह
उरई (जालौन)। उरई कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम भुआ के पास ट्रेन से गिरकर युवती की मौत हो गई। युवती अपने भाई के साथ यात्रा कर रही थी और ट्रेन में दरवाजे के पास खड़ी तभी पैर फिसल जाने के कारण यह हादसा घटित हुआ।
कानपुर के जूही थाना क्षेत्र के अंबेडकर नगर के रहने वाले अवधेश पांडेय की पुत्री नेहा (26 वर्ष) अपने भाई के पास नांदेड़ गई हुई थी। जब वह वापस अपने भाई अंकेश के साथ कोचीन एक्सप्रेस से कानपुर के लिए आ रही थी।

भुआ स्टेशन के पास जब ट्रेन पहुंची तो वह दरवाजे के पास खड़ी थी। इसी दौरान उसका दरवाजे से पैर फिसल गया और वह चलती ट्रेन से रेलवे ट्रैक पर गिर गई जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। रेलवे ट्रैक पर गिरते देख उसके भाई ने चैन पुलिंग कर ट्रेन को रोका। साथ ही हादसे के बारे में पुलिस को सूचना दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच पड़ताल शुरू कर दी। मृतका के पिता ने पुलिस को बताया कि नेहा एक माह पहले अपने भाई के पास गई थी और वापस घर लौट रही थी लेकिन वह हादसे का शिकार हो गई। इस घटना के बाद उसकी मां शिवदेवी सहित अन्य परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

RK Hospital And Blood Component Center

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

बीएचयू के छात्र-छात्राओं से पुलिस की नोकझोंक, जानिए क्या है मामला

Jaunpur News : 22 जनवरी को होगा विशेष लोक अदालत का आयोजन

Admission Open : M.J. INTERNATIONAL SCHOOL | Village Banideeh, Post Rampur, Mariahu Jaunpur Mo. 7233800900, 7234800900 की तरफ से जन्माष्टमी की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं

पारिवारिक कलह से क्षुब्ध होकर युवक ने ​खाया जहरीला पदार्थ | #TEJASTODAY चंदन अग्रहरि शाहगंज, जौनपुर। क्षेत्र के पारा कमाल गांव में पारिवारिक कलह से क्षुब्ध होकर बुधवार की शाम युवक ने किटनाशक पदार्थ का सेवन कर लिया। आनन फानन में परिजनों ने उपचार के लिए पुरुष चिकित्सालय लाया गया। जहां पर चिकित्सकों ने हालत गंभीर देखते हुए जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया। क्षेत्र के पारा कमाल गांव निवासी पिंटू राजभर 22 पुत्र संतलाल बुधवार की शाम पारिवारिक कलह से क्षुब्ध होकर घर में रखा किटनाशक पदार्थ का सेवन कर लिया। हालत गंभीर होने पर परिजन उपचार के लिए पुरुष चिकित्सालय लाया गया। जहां पर हालत गंभीर देखते हुए चिकित्सकों बेहतर इलाज के लिए जिला अस्पताल रेफर कर दिया।

Jaunpur News: Two arrested with banned meat

Must Read