युवती ने खाया विषाक्त पदार्थ
चंदन अग्रहरि
शाहगंज, जौनपुर। स्थानीय क्षेत्र के बड़ागांव में पारिवारिक कलह से क्षुब्ध महिला ने घर में रखा विषाक्त पदार्थ का सेवन कर लिया। जानकारी होने पर परिजनों ने इलाज हेतु राजकीय चिकित्सालय में भर्ती कराया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया गया।
पुलिस ने डीडीयू जंक्शन से पकड़ा सोना, कीमत जान उड़ जाएंगे होश
जानकारी के अनुसार क्षेत्र के बड़ागांव निवासी 38 वर्षीय रीता देवी पत्नी चिन्तामणि सोमवार को पारिवारिक कलह के चलते घर में रखा विषाक्त पदार्थ का सेवन कर लिया। जिसके चलते हालत गंभीर होने पर परिजन आनन फानन में इलाज हेतु राजकीय चिकित्सालय लाये। जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर देख जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया।