सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता का हुआ आयोजन
तेजस टूडे ब्यूरो
जितेन्द्र सिंह चौधरी
वाराणसी। संस्थान बरेका द्वारा आयोजित सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता का आयोजन पश्चिमी संस्थान के बहुउद्देशीय हाल में किया गया। यह प्रतियोगिता तीन वर्गों कनिष्क (कक्षा 3 से 5), मध्यम (कक्षा 6 से 8 ) तथा वरिष्ठ (कक्षा 9 से 12) वर्गों में आयोजित किया गया।
इस अवसर पर राजेश कुमार जन संपर्क अधिकारी ने कहा कि इस तरह की प्रतियोगिताओं से छात्र छात्राओं को भविष्य में होने वाले प्रतियोगिताओं की तैयारी का अवसर प्राप्त होता है। और क्या-क्या तैयारी करनी है, कहां-कहां सुधार करना है इसको समझने का अवसर प्राप्त होता है। यही छात्र-छात्राएं देश के भविष्य हैं। मैं संस्थान के सभी पदाधिकारियों को साधुवाद देता हूं कि उन्होंने इस तरह के कार्यक्रम छात्र छात्राओं के लिए आयोजित किया। कार्यक्रम के प्रारंभ में मुख्य अतिथि द्वारा सरस्वती मां के फोटो पर माल्यार्पण और दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम प्रारंभ किया गया। इस अवसर पर आलोक राय, सुशील सिंह, कर्मचारी परिषद सदस्य, अमित कुमार, संजय कुमार के अतिरिक्त अमितेश, मिथिलेश सिंह, चंदन, अमितेश, महेंद्र कुमार, राजकुमार, नंदलाल, मनोज, राहुल, अखलाक खान, अमित सिंह, सुनील कुमार, उषा गुप्ता, सीमा, अर्चना, अंशु इत्यादि गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। इस प्रतियोगिता में कुल 225 प्रतिभागियों ने भाग लिया। कार्यक्रम के प्रारंभ में अतिथियों का स्वागत रविंद्र प्रसाद यादव संयुक्त सचिव तथा अंत में धन्यवाद ज्ञापन अखिलेश कुमार उप संयुक्त सचिव ने किया। मुख्य अतिथि का अंगवस्त्र व पुष्पगुच्छ से स्वागत आनंद राय, पुस्तकालय सचिव एवं अरविंद तिवारी उपसचिव ने किया। कार्यक्रम संयोजक आलोक कुमार सिंह सचिव संस्थान एवं अखिलेश राय कोषाध्यक्ष रहे।
आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।






