Homeझांसीगहोई सेवा मण्डल उरई ने किया होली मिलन एवं नागरिक सम्मान समारोह

गहोई सेवा मण्डल उरई ने किया होली मिलन एवं नागरिक सम्मान समारोह

गहोई सेवा मण्डल उरई ने किया होली मिलन एवं नागरिक सम्मान समारोह

अतिथि के रूप में सम्मिलित हुये समाजसेवी डा. संदीप
तेजस टूडे ब्यूरो
मुकेश तिवारी
झांसी। प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी गहोई वैश्य धर्मशाला उरई द्वारा होली पर आमसभा एवं रंगारंग कार्यक्रम का आयोजन हुआ जहां भूपेंद्र कंथारिया टोनी अध्यक्ष सेवा मंडल द्वारा कार्यक्रम के मुख्य अतिथ विशिष्ट गणमान्य व्यक्तियों का माल्यार्पण कर स्वागत किया गया। कार्यक्रम का संचालन सुरेश मिसुरिया ने किया। कार्यक्रम का शुभारंभ गणेश वंदना के साथ हुआ। तत्पश्चात समाज के 85 वर्ष से अधिक आयु के 21 अति वरिष्ठ नागरिकों का शॉल, श्रीफल, प्रशस्ति पत्र, तुलसी माला, सुंदर कांड आदि कई सामान देकर सम्मानिन किया गया।
इसके उपरांत धर्मशाला में सांसद निधि से निर्मित सुलभ काम्प्लेक्स धर्मशाला प्रांगण मे विधायक निधि से निर्मित स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के नाम से बने प्रवेश द्वार का लोकार्पण एवं धर्मशाला स्थित यात्री कमरों का नवीनीकरण व सौंदरीकरण किए गए कमरों का लोकार्पण श्याम बिहारी गुप्ता अध्यक्ष गौ सेवा आयोग राज्यमंत्री उत्तर प्रदेश सरकार एवं भानु प्रताप सिंह पूर्व सांसद राज्यमंत्री भारत सरकार व गौरीशंकर वर्मा विधायक उरई ने किया। इसके उपरांत कानपुर से आये कलाकारों ने रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किया जिसमें श्रीराम भगवान की झांकी, शंकर भगवान का तांडव नृत्य एवं श्री राधाकृष्ण की फूलों की होली झांकी कार्यक्रम की प्रमुख प्रस्तुति रही।
अतिथि के रूप में श्याम बिहारी गुप्ता अध्यक्ष गौ सेवा आयोग अध्यक्ष, भानु प्रताप सिंह पूर्व राज्यमंत्री भारत सरकार, संघर्ष सेवा समिति के संस्थापक समाजसेवी डा. संदीप सरावगी, गौरीशंकर वर्मा सदर विधायक उरई, मूलचंद निरंजन विधायक माधोगढ़, विनोद चतुर्वेदी विधायक कालपी, घनश्याम अनुरागी अध्यक्ष जिला पंचायत एवं विजय चौधरी अध्यक्ष नगर पालिका परिषद पूर्व अध्यक्ष उरई का स्वागत अध्यक्ष दीपक तरसोलिया कुठौंद ने किया। आयोजक मंडल ने श्री गहोई वैश्य पंचायत के पंच डॉ० संदीप की सराहना करते हुए कहा डॉ० संदीप झांसी जनपद सहित आस—पास के क्षेत्र में समाज सेवा का उत्कृष्ट कार्य कर रहे हैं जिस हेतु हमारा संगठन उनका आभारी है। आज हम लोग उनके कार्यों से स्वयं को गौरवान्वित महसूस कर रहे हैं कि गहोई वैश्य समाज का कोई व्यक्ति तन—मन—धन से समाजसेवा को समर्पित है और समाज का नाम देश और विदेशों तक रोशन कर रहा है।
कार्यक्रम में अमित गुप्ता लालू (सभासद), उपाध्यक्ष सुनील महतेले, कोषाध्यक्ष आकाश गहोई अध्यक्ष नवयुवक मंडल, आशीष रेजा मंत्री नवयुवक मंडल, कार्यकारिणी सदस्य इं रामकुमार कनकने, अनिल सेठ, संतोष सोनी, बृजमोहन मामा, संतोष सोनी, नरेंद्र कनकने, राजकुमार सुहाने, प्रकाश कंथारिया, बालवीर इटोंदिया, महावीर सेठ, मनोज विस्वारी, प्रमोद लोहारी, विजय सेठ, रवि महतेले, राहुल सुहाने, अरविंद तरसोलिया, रामकिशोर गेढा, अखिल सोनी, मनीष छिरौलिया, इं. संजय रेजा, महिला मंडल से वंदना पहारिया अध्यक्ष, मंजू लोहिया कोषाध्यक्ष, नीलम कंथारिया, निशा मिसुरिया, स्वर्णालता सेठ, कांति विस्वारी, सीमा कसाव, कल्पना कनकने, भारतीय तरसौलिया, अर्चना पूर्व सभासद, अर्चना सोनी डाकोर, कल्पना, ममता ने कार्यक्रम में सहभागिता एवं सहयोग किया।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचारहमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

 JAUNPUR NEWS: Hindu Jagran Manch serious about love jihad

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA

Must Read