Thursday, May 21, 2026
HomeJaunpurपूर्व प्रधानमंत्री चन्द्रशेखर की मनाई गई पुण्यतिथि

पूर्व प्रधानमंत्री चन्द्रशेखर की मनाई गई पुण्यतिथि

-

जौनपुर। समाजवादी पार्टी के जिला कार्यालय पर पूर्व प्रधानमंत्री चंद्रशेखर की पुण्यतिथि जिलाध्यक्ष लालबहादुर यादव की अध्यक्षता में मनाई गई। उपस्थित पदाधिकारियों ने उनके चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धासुमन अर्पित किया। जिलाध्यक्ष श्री यादव ने कहा कि स्व. चंद्रशेखर आजीवन संघर्ष करते रहे।

कभी लाभ के पद पर नहीं रहे। केवल लोकसभा सदस्य रहते हुए प्रधानमंत्री बनने का गौरव प्राप्त हुआ। किसानों, दलितों, पिछड़ों के हित की लड़ाई लड़ने का काम सड़क से लेकर सदन तक करते रहे। इस मौके पर हिसामुद्दीन शाह, श्याम बहादुर पाल, आरिफ हबीब, आशाराम यादव, अबुसाद अहमद मालिक, शाहनवाज खान शेखू, रिजवान हैदर राजा, आसिफ शाह आदि मौजूद रहे।

जौनपुर। जिले में बुधवार को समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव का जन्मदिन धूमधाम से मनाया गया। सिकरारा क्षेत्र के शाहपुर स्थित बजरंग बली मंदिर कुटी परिसर में सपा नेता लकी यादव ने पदाधिकारियों के साथ केक काटकर राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव का जन्मदिन मनाया। इसके साथ ही बच्चों को वस्त्र, अनाज व फल वितरित किया। उन्होंने कहा कि किसान, गांव, गरीब की लड़ाई केवल समाजवादी पार्टी ही लड़ सकती है। इस अवसर मोनू यदुवंशी, सोनू यदुवंशी, केशजीत यादव, राहुल यादव, रामनाथ यादव, तेजू यादव प्रधान, मंगल यादव, शुभम, आनन्द, मुलायम, शशिकांत, संस्कार, मेवा आदि उपस्थित रहे। चंदन अग्रहरि शाहगंज, जौनपुर। कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत गैंगस्टर एक्ट में वांछित दो अभियुक्तों को कोतवाली पुलिस ने गिरफ्तार कर चालान भेज दिया। प्राप्त जानकारी के अनुसार क्षेत्र के बकुची गांव निवासी शमसुद्दीन उर्फ शमशाद पुत्र अब्दुल अजीज को मंगलवार की शाम मुखबिर की सूचना पर उसरहटा आजाद रेलवे क्रासिंग के समीप से गिरफ्तार किया गया। वहीं बुधवार की सुबह सबरहद गांव निवासी कलीम पुत्र झिनक को सबरहद गांव के समीप से गिरफ्तार किया गया। दोनों आरोपितों के ऊपर गोवध निवारण अधिनियम समेत विभिन्न धाराओं में वांछित चल रहे थे। कोतवाली निरीक्षक भारत भूषण तिवारी ने मय हमराहियो समेत गिरफ्तार कर दोनों के विरुद्ध मामला दर्ज कर चालान भेज दिया। सुइथाकला, जौनपुर। सरपतहां थाना क्षेत्र के डीह असरफाबाद गांव में हुई दुर्घटना में घायल बाइक सवार वृद्ध की इलाज के दौरान मौत हो गयी जबकि गम्भीर रूप से घायल दूसरे का इलाज बीएचयू में चल रहा है। प्राप्त जानकारी के अनुसार मंगलवार की शाम 7 बजे थाना क्षेत्र के मिर्जापुर निवासी राम नाथ यादव (60) पुत्र आनन्द यादव कम्मरपुर निवासी मनोज सिंह पुत्र महेन्द्र सिंह के साथ सूरापुर की तरफ से आ रहे थे कि उक्त स्थान पर अचानक सड़क पर आए सांड़ से टकरा कर गम्भीर रूप से जख्मी हो गए। स्थानीय लोग तत्काल घायलों को उपचार हेतु सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र सुइथाकला ले गये जहां डाक्टरों ने प्राथमिक उपचार के उपरांत बेहतर इलाज के लिए दोनों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया। परिजन इलाज के लिए जौनपुर ले जा रहे थे कि रास्ते में हीं राम नाथ यादव की मौत हो गयी जबकि गम्भीर रूप से घायल दूसरे का इलाज बीएचयू में चल रहा है। मौत की खबर लगते हीं परिजनों में कोहराम मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आवश्यक कार्यवाही करने के उपरांत अन्त्यपरीक्षण हेतु भेज दिया। जौनपुर। जनपद की बेटी 19 वर्षीय अदिति शुक्ला ने कुशल प्रतिभा के बल पर चुनिंदा 50 अंग्रेजी कविताओं से सुसज्जित पुस्तक सफरिंग एंड सर्वाइवल लिखकर देश के यशस्वी अंग्रेजी रचनाकारों के बीच अपनी जगह बना ली है। डेंटल सर्जरी में बैचलर डिग्री में प्रथम वर्ष की छात्रा अदिति शुक्ला की रुचि बचपन से ही नवोन्मेषित रही है। असाधारण प्रतिभा की धनी इस बेटी ने अंग्रेजी साहित्य में रचनाओं के जरिये अपनी उपस्थिति देकर देश के विद्वानों का ध्यान अपनी ओर आकर्षित किया है। बता दें कि अदिति शुक्ला मछलीशहर विधानसभा के दरापुर गांव निवासी सुविख्यात कर्मकांडी तथा अध्यात्म के प्रकांड विद्वान स्वर्गीय पंडित पारसनाथ शुक्ल की पौत्री एवं लेखक, विचारक तथा फिजिक्स के प्राध्यापक लालचंद्र शुक्ल तथा हिंदी साहित्य से जुड़ी गृहिणी मां अर्चना शुक्ला की बेटी हैं। अदिति को यह प्रतिभा विरासत में ही मिली है। इनके नाना प्रख्यात शिक्षाविद एवं इतिहासकार डा. शशि भूषण मिश्र मऊ जनपद के प्रतिष्ठित पीजी कालेज डीसी एसके के पूर्व प्राचार्य रहे हैं। अदिति ने यह कृति अपने माता-पिता के 25वीं वैवाहिक सालगिरह पर उन्हें समर्पित किया है। पुस्तक का विमोचन सादे समारोह में सोशल डिस्टेंसिंग को ध्यान में रखते हुए सचिव माध्यमिक शिक्षा परिषद दिव्यकान्त शुक्ल द्वारा किया गया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

LATEST POSTS

Jaunpur News: राजाराम मेमोरियल पब्लिक स्कूल में आयोजित 3 दिवसीय समर कैम्प सम्पन्न

राजाराम मेमोरियल पब्लिक स्कूल में आयोजित 3 दिवसीय समर कैम्प सम्पन्न बच्चों के सोचने की क्षमता, सीखने की ललक एवं ज्ञान अर्जित करने में...

Jaunpur News: 7 दिनों से अन्धेरे में डूबा है जरौना, भीषण गर्मी में बिजली को तरस रहे ग्रामीण

7 दिनों से अन्धेरे में डूबा है जरौना, भीषण गर्मी में बिजली को तरस रहे ग्रामीणतेजस टूड़े सं. अरविन्द यादव मीरगंज, जौनपुर। मछलीशहर तहसील क्षेत्र के...

Jaunpur News: घरेलू गैस सिलेण्डरों की आपूर्ति/उपलब्धता सामान्य: जिलापूर्ति अधिकारी

घरेलू गैस सिलेण्डरों की आपूर्ति/उपलब्धता सामान्य: जिलापूर्ति अधिकारीतेजस टूडे ब्यूरो जौनपुर। जिलापूर्ति अधिकारी ने बताया कि जनपद में ऑयल कम्पनी की गैस एजेन्सियों पर घरेलू...

Jaunpur News: फाइलेरिया मरीजों के रुग्णता प्रबन्धन एवं दिव्यांगता रोकथाम कार्यशाला सम्पन्न

फाइलेरिया मरीजों के रुग्णता प्रबन्धन एवं दिव्यांगता रोकथाम कार्यशाला सम्पन्नतेजस टूडे सं. जौनपुर। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. प्रभात कुमार के निर्देश पर मुख्य चिकित्सा अधिकारी...

Follow us

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

Most Popular