पूर्व ओलम्पियन अशोक ध्यानचन्द व जिला क्रिकेट संघ सचिव बृजेन्द्र यादव किये गये सम्मानित

पूर्व ओलम्पियन अशोक ध्यानचन्द व जिला क्रिकेट संघ सचिव बृजेन्द्र यादव किये गये सम्मानित

मुकेश तिवारी
झांसी। हॉकी के जादूगर स्व. मेजर ध्यान चंद्र के पुत्र कैप्टन रूप सिंह के भतीजे हॉकी विश्व कप विजेता अर्जुन अवार्ड से सम्मानित ओलंपियन अशोक ध्यानचंद को ऐवी स्पोर्ट्स के संचालक फिरोज खान, अरबाज खान के प्रतिष्ठान पर हॉकी ग्वालियर से पंजीकृत एनसीआर स्पोर्ट्स क्लब के पदाधिकारी एवं सदस्यों और खिलाड़ियों द्वारा मोमेंटो एवं श्रीफल देकर सम्मानित किया। खेलों के लिए समर्पित झांसी जिला क्रिकेट संघ सचिव- खेल विश्लेषक बृजेंद्र यादव को स्मृति चिन्ह एवं शॉल श्रीफल देकर सम्मानित किया गया।

तत्पश्चात अशोक ध्यांनचंद के सम्मान में भोज का आयोजन के साथ ही उपस्थित सभी खिलाड़ियों को अशोक ध्यान चंद ने उपहार देकर प्रोत्साहित किया। अशोक ध्यान चंद्र ने कार्यक्रम की सराहना करते हुये हॉकी ग्वालियर के मार्गदर्शन में हॉकी के उत्थान के लिए किए जा रहे कार्यों की सराहना की।

वहीं आयोजन समिति द्वारा अशोक ध्यानचंद को आगामी आयोजन जो हॉकी ग्वालियर एवं एनसीआर स्पोर्ट्स के संयुक्त तत्वावधान में 10 मई को देवेंद्र प्रताप सिंह तोमर (रामू भैया) के प्रिय खिलाडी स्व. अनिकेत वरुण की स्मृति में स्टेट लेबल अवार्ड सेरेमनी आयोजित की जानी है, के लिए आमंत्रित करने पर उन्होंने सहज ही उपस्थित होने की सहमति दी हम सभी इस कार्यक्रम में उपस्थिति एवं सहमति के लिए सदा आभारी रहेंगे।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

Jaunpur News: Two arrested with banned meat

Jaunpur News : 22 जनवरी को होगा विशेष लोक अदालत का आयोजन

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

बीएचयू के छात्र-छात्राओं से पुलिस की नोकझोंक, जानिए क्या है मामला

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Read More

Recent