पूर्व ब्लाक प्रमुख ने खिचड़ी भोज कर वितरित किया कम्बल
राजन प्रजापति
महराजगंज, रायबरेली। पूर्व ब्लाक प्रमुख सत्येन्द्र प्रताप सिंह द्वारा खिचड़ी भोज व कंबल वितरण का आयोजन किया गया। मऊ में पूर्व ब्लाक प्रमुख सत्येन्द्र प्रताप सिंह द्वारा खिचड़ी भोज व कंबल वितरण एवं सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। वहीं विकसित भारत संकल्प यात्रा का आयोजन किया गया। उपस्थित ग्रामीणों को योजनाओं के विषय में जानकारी दी गई। प्रचार प्रसार भी किया गया। क्षेत्र के जरूरतमंद लोगों को कड़ाके की ठण्ड के बीच कंबलों का भी वितरण किया गया। इस मौके पर जिलाध्यक्ष बुद्धिलाल पासी, वरिष्ठ भाजपा नेता आर बी सिंह, सुरेन्द्र सिंह दाढ़ी, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष अवधेश सिंह, जिला उपाध्यक्ष जनमेजय सिंह, भूतपूर्व सैनिक, शिक्षक, प्रधान आदि मौजूद रहे।
आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।